चैम्पियंस लीग : वायम्बा के 10 ओवर में 65 रन (लीड-1)
माहेला उदावते ने 26 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 17 रन बनाए हैं जबकि कप्तान जेहान मुबारक 13 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 17 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।
श्रीलंका के क्लब वायम्बा को पहला झटका तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर लगा। जीवंत कुलातुंगा छह रन बनाने के बाद माइकल मैसन की गेंद पर ब्रेंडन डियामांती के हाथों लपके गए। यह विकेट 17 रन के कुल योग पर गिरा।
इसके बाद टीम के सबसे अनुभवी बल्लेबाज माहेला जयवर्धने का विकेट गिरा। जयवर्धने 42 रन के कुल योग पर आउट हुए। उन्होंने अपनी 17 गेंदों की तेज पारी के दौरान दो चौके और एक छक्का लगाया।
दोनों टीमों को अब तक जीत की तलाश है। यह मैच किसी एक टीम की जीत की आस पूरी करेगा। न्यूजीलैंड की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स टीम ने अपने सभी तीनों मैच गंवाए हैं। उसका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है।
यही हाल श्रीलंका की वायम्बा इलेवन टीम का रहा है। उसे भी तीन मैचों में हार मिली है। इस मैच के नतीजे का ग्रुप एक पर कोई असर नहीं पड़ेगा। ग्रुप-ए में वारियर्स ने छह अंकों के साथ पहले स्थान काबिज कर रखा है जबकि विक्टोरिया के भी छह अंक हैं लेकिन वह नेट रन रेट के मामले में पीछे है।
तीसरे स्थान पर चेन्नई सुपर किंग्स टीम है, जिसे बुधवार को वॉरियर्स से भिड़ना है। यह मैच चेन्नई टीम की किस्मत तय करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications