Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मोहम्मद कैफ ने जारी की अपनी ऑल टाइम ODI टीम, जानिए किसे मिली है जगह

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने अपनी ड्रीम इलेवन टीम बनाई है, उन्होंने अपनी इस टीम में तमाम दिग्गजों को जगह दी है। कैफ की टीम में ज्यादातर वह खिलाड़ी हैं जिनके साथ वह खुद खेल चुके हैं। दरअसल मोहम्मद कैफ से सोशल मीडिया साइट पर एक फैन ने उनसे इनकी ड्रीम इलेवन टीम के बारे में पूछा था, जिसके बाद कैफ ने अपनी ड्रीम इलेवन टीम बनाई और इसे सोशल मीडिया पर साझा किया है।

मोहम्मद कैफ ने अपनी ऑल टाइम वनडे टीम बनाई है, जिसमे उनके साथ खेल चुके मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर से लेकर 1983 विश्वकप के विजेता कप्तान कपिल देव भी शामिल हैं। कैफ की टीम में वीरेंद्र सहवाग, सौरव गांगुली, विराट कोहली, युवराज सिंह, महेंद्र सिंह धोनी, हरभजन सिंह, जहीर खान, अनिल कुंबले और जवागल श्रीनाथ शामिल हैं। ट्विटर पर अपनने फैंस से बातचीत के दौरान मोहम्मद कैफ ने अपने तमाम फैंस के सवालों के जवाब दिए।

इस दौरान कैफ के ट्विटर हैंडल पर रजनी नाम के यूजर ने उनसे उनकी ड्रीम इलेवन के बारे में पूछा था, जिसके बाद उन्होंने अपनी टीम के बारे में बताया। गौरतलब है कि मोहम्मद कैफ टीम इंडिया में अबतक के सबसे तेज फील्डर और मिडल ऑर्डर के अच्छे बल्लेबाज माने जाते हैं। उन्होंने युवराज सिंह के साथ मिलकर बेहतरीन पारियां भी खेली हैं और टीम इंडिया को जीत दिलाई है। कैफ ने 2002 में नेटवेस्ट सीरीज के दौरान 75 गेंदों पर 87 रनों की पारी खेली थी, जिसकी बदौलत टीम इंडिया ने इंग्लैंड को हराया था।

Story first published: Thursday, March 1, 2018, 11:52 [IST]
Other articles published on Mar 1, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+