For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मोहम्मद कैफ ने 16 साल बाद हेमंग बदानी से मांगी माफी, जानें क्या था मामला

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और मध्यक्रम खिलाड़ी मोहम्मद कैफ मैदान पर अपनी शानदार फील्डिंग के लिये जाने जाते रहे हैं। कैफ ने भारतीय टीम के लिये मैदान पर उन दिनों शानदार करतब दिखाया है जब टीम इंडिया अपनी सुस्त फील्डिंग के लिये जानी जाती थी। मोहम्मद कैफ ने अपनी फील्डिंग के जरिये 16 साल पहले पाकिस्तान के खिलाफ हुए वनडे मैच में रोमांचक मोड़ पर जीत दिलाई थी जब भारतीय टीम के हाथ से लगभग मैच निकल गया था। हालांकि इस मैच में मोहम्मद कैफ के एक कैच ने मैच तो बदला लेकिन उनके एक साथी खिलाड़ी चोटिल होने से बच गये।

मोहम्मद कैफ ने इसी को लेकर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह इस शानदार कैच को लेते नजर आ रहे हैं। हालांकि इस वीडियो को शेयर करते हुए मोहम्मद कैफ ने अपने पूर्व साथी हेमंग बदानी से 16 साल पहले हुई उस घटना के लिये माफी मांगी है।

और पढ़ें: पीसीबी का खुलासा, बताया कोरोना के बीच क्यों इंग्लैंड दौरे पर भेजी पाकिस्तान की टीम

कैफ ने जो वीडियो शेयर किया है उसके कैप्शन में लिखा, 'खौफ युवा असंभव का भी पीछा करते हैं और उसे दोनों हाथों से पकड़ लेते है। ओह सॉरी बदानी भाई'।

गौरतलब है कि साल 2004 में भारतीय टीम पाकिस्तान दौरे पर गई थी जहां पर कराची के मैदान पर भारतीय टीम वनडे मैच खेलने उतरी थी। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के सामने 350 रनों का स्कोर रखा था। पाकिस्तान जीत से केवल 10 रन दूर था और लग रहा था कि वह आसानी से मैच जीत जायेगा। उसी समय शोएब मलिक ने बड़ा शॉट खेलकर लॉन्ग ऑफ की तरफ शॉट खेला। गेंद लॉन्ग ऑफ पर खड़े हेमंग बदानी की ओर जा रही थी कि तभी लॉन्ग ऑन पर खड़े मोहम्मद कैफ ने डाइव लगाकर कैच पकड़ लिया।

और पढ़ें: ब्रैड हॉग ने की भविष्यवाणी, बताया- कौन बनेगा IPL 2020 का विजेता, किसे मिलेगा मैन ऑफ द टूर्नामेंट

इस बीच मोहम्मद कैफ जरा सा ही बचे और उनका पैर जरा सा ही बचा हेमंग बदानी का सिर पर टकराने से बच गया और उनकी कैप ही उनसे टकराकर गिरी। कैफ के इस कैच ने मैच को शानदार मोड़ दिया और भारतीय टीम ने इस मैच को 5 रन से जीत लिया।

आपको बता दें कि कैफ ने भारत के लिए 125 वनडे मैच खेले और इस दौरान 55 कैच लेने में सफल रहे।मोहम्मद कैफ ने टेस्ट प्रारूप में भी 14 कैच लपके। इसके अलावा कैफ नेटवेस्ट सीरीज के फाइनल मुकाबले में अपनी शानदार 87 रनों की यादगार पारी के लिये जाने जाते हैं।

Story first published: Monday, July 27, 2020, 15:40 [IST]
Other articles published on Jul 27, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+