For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मोहम्मद कैफ को सूर्य नमस्कार करने पर मिली सलाह, मत खतरे में डालो इस्लाम

ट्विटर पर सूर्य नमस्कार करते हुए अपनी तस्वीर पोस्ट करने के बाद क्रिकेटर मोहम्मद कैफ को कुछ अवांछित सलाहों के सामना करना पड़ा। यहां तक कि उन्हें इस पर सफाई देनी पड़ी।

By Rizwan

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई क्रिकेटर मोहम्मद कैफ की एक तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन पर 'अधर्म' करने का आरोप लगा दिया। कैफ को इस तस्वीर पर इतनी ज्यादा सलाहें दी गईं और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया कि उनको सफाई देनी पड़ी कि इन तस्वीरों को धर्म से ना जोड़ा जाए।

कैफ ने सूर्य नमस्कार करते हुए अपनी एक तस्वीर अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट की तो कथित इस्लाम रक्षक उन पर भड़क गए। उनकी इस तस्वीर पर कमेंट किए गए कि कैफ आप का ये काम इस्लाम के अनुकूल नहीं है और आपको इस तरह के पोस्ट और स्टेटमेंट से बचना चाहिए। एक तरफ उनकी आलोचना करने वाले आए तो कुछ समर्थन में भी आ गए साथ ही कुछ लोग आलोचना करने वालों को भला-बुरा भी कहने लगे। कैफ ने ये तस्वीर आज सुबह शेयर की।

तस्वीर पर कुछ लोगों ने कहा कि इससे हमारी तहजीब खराब होती है तो कुछ ने एक्सरसाइज के लिए नमाज पढ़ने की सलाह दी। कुछ लोगों ने कैफ की इस तरह की तस्वीरों को आरएसएस को खुश करने वाला बताया। इसके बाद जब लगातार उनकी तस्वीर पर बहस होती रही तो आखिर उनको खुद इस पर सफाई देनी पड़ी। कैफ ने ट्वीट कर कहा कि अल्लाह तो दिल में होता है इससे क्या फर्क पड़ता है कि आप एक्सरसाइज के लिए जिम जाएं या फिर सूर्य नमस्कार करें।

ये कोई पहला मौका नहीं है कि जब ट्विटर पर किसी सेलिब्रिटी को इस तरह से निशाना बनाया गया हो। हाल ही में क्रिकेटर मोहम्मद शमी को बीवी के साथ तस्वीर पोस्ट करने पर ट्विटर पर मुस्लिम कट्टरपंथियों से काफी कुछ सुनने को मिला था। तब कैफ ने शमी का समर्थन किया था। इससे पहले फिल्म स्टार सैफ अली खान अपने बेटे का नाम तैमूर खान रखने को लेकर हिन्दू कट्टरपंथियों के निशाने पर आए थे।
पढ़ें- वीरेंद्र सहवाग के इस नए रूप के लिए याद रखा जाएगा साल 2016

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+