For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'माय नेम इज़ मोहम्‍मद कैफ...बट आई एम नॉट शार्प शूटर'

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर मोहम्‍मद कैफ का नाम पिछले कुछ दिनों से काफी चर्चा में है। लेकिन इस बार म‍ीडिया में ऐसे खबरे आई हैं जिसमें कुछ लोग उन्‍हें क्रिकेटर नहीं बल्कि अपराधी मान रहे हैं।

यह है पूरा वाकया

दरअसल, कुछ लोगों ने क्रिकेटर मोहम्‍मद कैफ के नाम को एक कुख्‍यात शार्प शूटर मोहम्‍मद कैफ मान लिया है। इसी वजह से यह भ्रामक स्थिति उत्‍पन्‍न हुई। हालांकि, क्रिकेटर मोहम्‍मद कैफ को जब इस पूरे वाकये के बारे में पता लगा तो उन्‍होंने टि्वटर पर पूरा मामला साफ किया।

उरी अटैक : एक शहीद के मां-बाप, भाई और दोस्त की मार्मिक दास्तां, जिसे पढ़कर रो पड़ेंगे आप

पत्रकार हत्याकांड में वांछित कैफ

दरअसल, क्रिकेटर मोहम्‍मद कैफ की तुलना जिस शार्प शूटर से की जा रही है वह बिहार के शहाबुद्दीन मामले से जुड़ा है। शार्प शूटर मोहम्मद कैफ सुर्खियों में तब आया जब वह बिहार के मोहम्मद शहाबुद्दीन की भागलपुर जेल से रिहाई के वक्त मौके पर मौजूद था। यह शूटर मोहम्मद कैफ पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड में मुख्य आरोपी और वांछित है।

आतंकियों ने कैसे मारा हमारे सैनिकों को, जानेंगे तो कांप उठेंगे

यह है पुलिस का दावा

पुलिस ने दावा किया था कि पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड में दो शार्प शूटर फरार हैं। इनमें से एक मोहम्मद कैफ और दूसरा जावेद है।

100 से अधिक वनडे खेल चुके

इस पूरे वाकये से परेशानी में पड़े भारतीय ​क्रिकेटर मोहम्मद कैफ का नाम शार्प शूटर से मिलता है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि 'माई नेम इज मोहम्मद कैफ बट आई एम नॉट शार्प शूटर'। उनके इस ट्वीट को साथ खिलाड़ियों ने पसंद भी किया है। क्रिकेट के बाद राजनीति में कदम रखने वाले क्रिकेटर मोहम्मद कैफ भारत के लिए 100 से भी अधिक वनडे मैच खेल चुके हैं।

पढ़ेंं क्या ट्वीट किया क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने :

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+