मोहम्मद कैफ को आईपीएल के लिए मिली अहम जिम्मेदारी, बने इस टीम के सहायक कोच
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने शुक्रवार को नई जिम्मेदारी संभाल ली। कैफ को आगामी आईपीएल सत्र के लिए दिल्ली डेयरडेविल्स टीम का सहायक कोच बनाया गया।दिल्ली की टीम ने घोषणा करते हुए बताया कि 'दिल्ली डेयरडेविल्स ने भारत के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ को आगामी इंडियन प्रीमियर लीग सत्र के लिए सहायक कोच नियुक्त किया गया है।
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब कैफ किसी टीम के साथ कोच के तौर पर जुड़ रहे हों इससे पहले वह गुजरात लॉयन्स को कोचिंग दे चुके हैं। उन्हें आईपीएल 2017 के दौरान गुजरात की टीम का असिस्टेंट कोच बनाया गया था। उस दौरान गुजरात की टीम के मुख्य कोच ब्रेड हॉज थे।
इसी साल जुलाई महीने में मोहम्मद कैफ ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी। वह डेयरडेविल्स टीम में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग और जेम्स होप्स के सहायक कोच होंगे।
कैफ ने कहा, 'दिल्ली डेयरडेविल्स टीम से जुड़ने के बाद खुशी जताते हुए कहा कि मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। यह बेहतरीन टीम है और हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे।'
कुछ ऐसा रहा है कैफ का प्रदर्शन:
मोहम्मद कैफ ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू साल 2000 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच के दौरान किया था। उनका वनडे में डेब्यू साल 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ हुआ था। कैफ ने 13 टेस्ट मैचों में 624 रन बनाए, जबकि 125 वनडे मैचों में उनके नाम 2,753 रन रहे। घरेलू क्रिकेट में मोहम्मद कैफ 186 फस्ट क्लास मैच, 269 लिस्ट ए मैच और 75 टी-20 मैच भी खेल चुके हैं।
दिल्ली के निदेशक का मानना है कि कैफ के आने से टीम का मार्गदर्शन अच्छा होगा कैफ को अंतरराष्ट्रीय मैच में कैफ को काफी अनुभव है जो टीम के बेहतरीन प्रदर्शन में मदद करेगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
