
ऐसे बना सकते हैं भारतीय टीम में जगह
इस लाइव चैट के दौरान मोहम्मद कैफ ने प्रियम गर्ग से बात की और वो रास्ता बताया जिसके जरिये वह भारतीय टीम में जगह बनाने का तरीका बताते हुए टीम में एंट्री करने का तरीका बताया।
उन्होंने कहा,'भारतीय टीम में जाने का रास्ता इंडियन प्रीमियर लीग नहीं बल्कि रणजी ट्रॉफी की मुश्किल पिचों से जाता है। आपका लक्ष्य आईपीएल नहीं बल्कि रणजी ट्रॉफी होनी चाहिए। क्रिकेटरों को रणजी ट्रॉफी में अलग-अलग तरह की पिचों पर खेलने का अनुभव होना चाहिए, यही टीम इंडिया में जाने का रास्ता साफ करेगा।'

कैफ ने बताया कौन सा बल्लेबाज लगा सकता है दोहरा शतक
इस बातचीत के दौरान प्रियम गर्ग ने मोहम्मद कैफ से सवाल किया कि उनके अनुसार वह कौन सा बल्लेबाज है जो टी20 क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने का कारनामा कर सकता है?
इस पर मोहम्मद कैफ ने कहा,' मेरे हिसाब से रोहित शर्मा वो बल्लेबाज हैं जो टी20 क्रिकेट में दोहरा शतक लगा सकते हैं। अगर रोहित शर्मा 250 से 300 के स्ट्राइक रेट से रन बनाएं तो वह इस प्रारूप में भी दोहरा शतक जड़ सकते हैं।'

कैफ ने BCCI को किया धन्यवाद
इस लाइव चैट के दौरान मोहम्मद कैफ ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को युवा खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिये धन्यवाद किया और कहा कि वह भाग्यशाली हैं जो हमारे समय में इतनी सुविधा नहीं थी।
उन्होंने कहा, 'मेरी अंडर 19 कप्तानी के दौरान हमारे पास इतनी अच्छी सुविधा नहीं थी। हमारे पास राहुल द्रविड़ जैसा कोच नहीं था, हम विदेश में खेलने नहीं जाते थे. लेकिन मैं बीसीसीआई के मौजूदा मैनेजमेंट से बेहद खुश हूं। वो युवाओं का पूरा समर्थन कर रहे हैं। राहुल द्रविड़ जैसे कोच मिलना उनके लिए बहुत बड़ी बात है।'


Click it and Unblock the Notifications
