पाक से जीतें तो गांगुली की तरह शर्ट उतारकर जश्न मनाएं कोहली: कैफ

By Rizwan

नई दिल्ली। मोहम्मद कैफ ने ट्विटर पर प्रशंसकों के साथ सवाल-जवाब के एक सत्र में कई अहम बाते कहीं। इसमें उन्होंने कई निजी और क्रिकेट करियर से जुड़े सवालों का जवाब दिया। कैफ ने चैपिंयस ट्रॉफी से ठीक पहले बुधवार को ट्विटर पर ये बातचीत की।

एक फैन ने मोहम्मद कैफ को बड़ा दिलचस्प सवाल करते हुए पूछा कि क्या कोहली को भी गांगुली की तरह बालकनी में अपनी शर्ट उतारकर लहरानी चाहिए? इस पर कैफ ने कहा कि कुछ चीजों को बिना कहे छोड़ देना चाहिए लेकिन इस मामले पर दादा का कॉपी राईट है लेकिन ये उन्हें विराट को देना चाहिए।

कैफ ने अपना आदर्श बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को बताया तो 2017 चैम्पियंस ट्रॉफी के भारत के जीतने की उम्मीद जताई। उन्होंने अपना पसंदीदा ग्राउंड लॉर्ड्स बताया है और इसी मैदान पर उन्होंने नाबाद 87 रनों की पारी खेल भारत को नेटवेस्ट ट्रॉफी का चैंपियन बनाया था।

कैफ से जब टीम इंडिया का फील्डिंग कोच बनने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि मैं इसमें अपना सहयोग कर अच्छा महसूस करूंगा। उन्होंने मौजूदा पीढ़ी में भारत के कप्तान विराट कोहली को सर्वश्रेष्ठ बताया, वहीं अपना पंसदीदा विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को बताया।

मोहम्मद कैफ से रोहित रामपाल नाम के यूजर ने पूछा कि भारत में बीफ बैन को लेकर आपकी क्या राय है तो कैफ ने इसके जवाब में कहा कि निजी तौर पर उन्हें किसी की मर्जी के खाना खाने पर कोई एतराज नहीं है. लेकिन किसी की भावनाएं आहत करना सही नहीं है।

कैफ से पूछा गया कि भारत में बतौर मुसलमान आप कैसा महसूस करते हैं तो कैफ ने कहा कि भारत, मुसलमानों के लिए सबसे महफूज जगह है। सोशल मीडिया को छोड़ दें सब जगह सहिष्णुता है।

अपने शहर इलाहाबाद की यादों के बारे में सवाल किया गया तो कैफ ने कहा कि संगम पर दोस्तों के साथ आसमान को तकना और छत पर पतंग उड़ाना याद आता है।

Story first published: Thursday, June 1, 2017, 20:01 [IST]
Other articles published on Jun 1, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+