For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

हार्दिक पांड्या की फॉर्म के मुरीद हुए मोहम्मद कैफ, कर डाली ये मांग

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेट मोहम्मद कैफ का मानना है कि हार्दिक पांड्या को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम में शामिल करना चाहिए। हार्दिक पांड्या 2019 और 2020 में टेस्ट टीम में कुछ खास नहीं कर सके थे, लेकिन मौजूदा समय में वह जबरदस्त फॉर्म में हैं और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज में उन्होंने जबरदस्त बल्लेबाजी की है। हालांकि वनडे सीरीज में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था लेकिन लेकिन वनडे सीरीज में हार्दिक टीम इंडिया के सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे और उन्होंने 210 रन बनाए। इसमे से आखिरी वनडे में उन्होंने 91 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी।

मोहम्मद कैफ ने ट्विटर पर एक ट्वीट करके हार्दिक पांड्या का समर्थन किया। उन्होंने लिखा कि सफेद गेंद से हार्दिक पांड्या ने तकरीबन 90 के औसत से बल्लेबाजी करके खुद को साबित किया है। समय है कि उन्हें टेस्ट टीम का हिस्सा बनाया जाए, जिस जबरदस्त फॉर्म में इस समय हार्दिक पांड्या हैं वह भारतीय टीम के लिए टेस्ट सीरीज में काफी मददगार साबित हो सकती है। बता दें का हार्दिक पांड्या ने दूसरे टी-20 मैच में 22 गेंदों पर 42 रनों की नाबाद आतिशी पारी खेली थी और टीम को सीरीज जीतने में अहम भूमिका निभाई।

दूसरे टी-20 में जबरदस्त बल्लेबाजी के बाद पांड्या ने कहा कि वह अपने जोन में हैं और वह इससे बाहर नहीं जाना चाहते हैं। पांड्या ने कहा कि मैं इस जीत से बहुत ज्यादा अभिभूत नहीं हूं, मैं इसे सामान्य रखने की कोशिश कर रहा हूं। यह मेरा काम है जिसे मैं बखूबी कर रहा हूं। समय के साथ मुझे नहीं लगता है कि मैं इसे लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित हूं। बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट मैच 17 दिसंबर को खेला जाएगा। जबकि दूसरी टेस्ट 26 दिसंबर, 7 जनवरी को तीसरा टेस्ट मैच, चौथा टेस्ट मैच 15 जनवरी को खेला जाएगा।

Story first published: Monday, December 7, 2020, 11:21 [IST]
Other articles published on Dec 7, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+