केएल राहुल का वर्कलोड बनेगा परेशानी, मोहम्मद कैफ ने बताया कौन हो टीम का विकेटकीपर
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम दिग्गज खिलाड़ियों में से मोहम्मद कैफ ने मौजूदा समय के उभरते हुए खिलाड़ी केएल राहुल को लेकर बड़ा बयान दिया है। हाल ही में जब ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज के लिये भारत दौरे पर आई थी तो ऋषभ पंत के चोटिल होने की वजह से केएल राहुल को विकेटकीपिंग की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिसे उन्होंने काफी बखूबी निभाया। इस सीरीज के बाद केएल राहुल बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज कप्तान कोहली और टीम मैनेजमेंट को इस कदर भाये कि न्यूजीलैंड दौरे पर 2 स्पेशलिस्ट विकेटकीपर बल्लेबाज होने के बावजूद उन्होंने केएल राहुल को ही यह जिम्मेदारी सौंपी।
और पढ़ें: शाहिद अफरीदी ने बताया क्रिकेट में कौन है सबसे घमंडी खिलाड़ी, कई बार हो चुकी है भिड़ंत
इतना ही नहीं कप्तान कोहली ने कई बार मीडिया से बात करते हुए साफ किया है कि केएल राहुल के विकेटकीपिंग करने से उन्हें टीम में एक अतिरिक्त ऑलराउंडर खिलाड़ी को खिलाने का मौका मिल जाता है और टीम ज्यादा मजबूत हो जाती है। जिसके बाद टी20 विश्व कप के लिये कयास लगाये जाने लगे कि केएल राहुल को ही बतौर विकेटकीपर टीम में चुना जा सकता है। हालांकि मोहम्मद कैफ की राय कप्तान विराट कोहली से थोड़ी अलग है।
और पढ़ें: अगर डालमिया नहीं होते तो खत्म हो जाता शोएब अख्तर का करियर, पीसीबी के पूर्व अध्यक्ष का खुलासा

केएल राहुल को लेकर जानें क्या बोले मोहम्मद कैफ
जहां भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर और पूर्व मुख्य चयनकर्ता के श्रीकांत का मानना है कि टी20 विश्व कप के लिये केएल राहुल को ही मुख्य विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में लेना चाहिये वहीं मोहम्मद कैफ का मानना है कि केएल राहुल को फिलहाल बैकअप विकेटकीपर के तौर पर ही टीम में खेलना चाहिये।
उन्होंने कहा,' लोगों को लगता है कि राहुल भविष्य में मुख्य विकेटकीपर के रूप में सामने आएंगे, लेकिन मुझे लगता है कि राहुल को केवल बैकअप विकेटकीपर के रूप में ही रखना चाहिए। अगर टीम का मुख्य विकेटकीपर चोटिल हो जाता है तब ही उनसे विकेटकीपिंग करवानी चाहिये वरना उन पर बोझ बढ़ेगा।'

कैफ ने धोनी को टीम में शामिल करने का किया समर्थन
उल्लेखनीय है कि पिछले लगभग 1 साल से युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का फॉर्म खराब चल रहा है जबकि पूर्व कप्तान एमएस धोनी विश्व कप सेमीफाइनल के बाद से ही ब्रेक पर चल रहे हैं। ऐसे में दोनों खिलाड़ी आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर टीम में वापसी करने की राह देख रहे थे। हालांकि कोरोना वायरस महामारी के चलते आईपीएल को अनिश्चितकाल तक स्थगित करने के चलते दोनों खिलाड़ियों की राहें काफी मुश्किल हो गई है, जिसे देखते हुए कैफ ने धोनी की टीम में वापसी का समर्थन किया है।
उन्होंने कहा, 'महेंद्र सिंह धोनी को आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप में खेलना चाहिए, उन्हें टीम से बाहर रखना अनुचित होगा। लोगों की नजर धोनी पर है, वह देखना चाहते थे कि इंडियन प्रीमियर लीग में वह कैसा खेलते हैं। तब टी-20 वर्ल्ड कप में उनकी परफॉर्मेंस अलग होती। धोनी महान बल्लेबाज हैं। वह आईपीएल खेलना चाहते थे, चेन्नई की कप्तानी करना चाहते थे। उनकी जीतने की मानसिकता है। वह दबाव बेहतर ढंग से झेल सकते हैं। इसलिए उन्हें टीम से बाहर रखना मेरे हिसाब से अनुचित होगा।'

धोनी में अब भी बाकी है ढेर सारा क्रिकेट
कैफ ने धोनी की टीम में वापसी का समर्थन करते हुए कहा कि उनमें अभी भी बहुत सारा क्रिकेट बचा है, वह बस करियर के उतार-चढ़ाव का शिकार हुए हैं।
उन्होंने कहा, 'धोनी में अभी बहुत सा क्रिकेट बचा है। जब कोई खिलाड़ी लंबे समय तक खेलता है तो उसके करियर में बहुत से उतार-चढ़ाव आते हैं। यह हर क्रिकेटर के साथ होता है, केवल धोनी के साथ ही ऐसा नहीं हो रहा। ऐसे में सिर्फ उनके ब्रेक की वजह से उन्हें वर्ल्ड कप से बाहर रखना अन्याय होगा।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
