Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल खिलाड़ियों के पेंशन के लिए अदालत में पेश हुए कपिल

कपिल ने न्यायालय से अपील की कि वह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को आईपीएल से जुड़े खिलाड़ियों के नाम पेंशन जारी करने का निर्देश दे। कपिल ने खुद के लिए भी पेंशन की मांग की।

कपिल ने जहां खुलकर न्यायालय के सामने अपना पक्ष रखा वहीं बीसीसीआई ने इस मामले पर थोड़ा रुककर सुनवाई करने की मांग की। उसकी दलील थी कि मुंबई पर हुए आतंकी हमलों के बाद क्रिकेट के क्षेत्र में जो हालात पैदा हुए थे उसकी वजह से वह इससे जुड़ी तैयारी नहीं कर पाया है।

इससे नाराज कपिल ने कहा, "बीसीसीआई को उन खिलाड़ियों की चिंता नहीं, जिन्होंने भारतीय क्रिकेट की सेवा की है। उसका ध्यान तो भारत-इंग्लैंड श्रंखला पर है। मैं चाहता हूं कि बीसीसीआई जल्द से जल्द मेरे साथियों के नाम पेंशन जारी करे क्योंकि वे उसकी इन हरकतों से काफी परेशान हैं।"

दूसरी ओर, बीसीसीआई के वकील ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वह पहली बार इस मामले की सुनवाई को टालने का अनुरोध कर रहे हैं क्योंकि व्यस्तता की वजह से उनकी तैयारी पूरी नहीं हो सकी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+