मोहम्मद कैफ ने कहा- लगा दो जाति का लेबल लहू पर भी, देखते हैं कितने लोग लेने से मना करते हैं...
नई दिल्ली। एक बार फिर से टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी मोहम्मद कैफ अपने एक ट्वीट के जरिए लोगों के बीच हॉट टॉपिक बने हैं। कैफ ने धर्म और जाति के खिलाफ नफरत फैलाने वालों को अपने ट्वीट से करारा जवाब दिया है।

धर्म और जाति
यूपी की शान मोहम्मद कैफ ने टि्वटर पर धर्म और जाति को लेकर बेबाकी से अपनी राय रखी है, उन्होंने धर्म के नाम पर नफरत फैलाने वाले लोगों पर तंज कसते हुए ट्वीट किया है कि लगा दो जाति का लेबल लहू पर भी, देखते हैं कितने लोग इसे लेने से मना करते हैं।
|
अपने नाम के आगे से मोहम्मद हटा दे
इससे पहले भी जब पाक में फांसी की सजा पाए भारत के पूर्व नौसेना अधिकारी कुलभूषण जाधव पर इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (आईसीजे) के रुख पर कैफ ने खुशी जताई थी, तो एक पाकिस्तानी यूजर ने कैफ से कहा था कि वो अपने नाम के आगे से मोहम्मद हटा दे, जिसके बाद कैफ ने उसको करारा जवाब दिया था।

मुझे अपने नाम पर गर्व है
कैफ ने ट्विटर पर लिखा था कि कि वाह! अगर मैं भारत की जीत को सपोर्ट करता हूं तो मुझे अपने नाम के आगे से मोहम्मद हटाना होगा। मुझे अपने नाम पर गर्व है, और जिंदगी भर रहेगा। तुमको भी इसकी जरूरत है।
— Jason bourne (@Jasonbournein) July 17, 2017 |
कैफ के ट्वीट की तारीफ
कैफ के ट्वीट की उस वक्त भी काफी तारीफ हुई थी और आज भी कैफ के इस बयान पर लोग उन्हें काफी सराह रहे हैं। लोगों ने उनके पक्ष में काफी ट्वीट किए हैं।
|
इंसान का मज़हब
लोगों ने ट्विटर पर लिखा है कि इंसान का मज़हब तो ये दो हथेलियाँ बताती है जुड़े तो पूजा, और खुले तो दुआ कहलाती है लेकिन पता नहीं लोग मजहब के ही नाम पर नफरत क्यों फैला रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications