For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मोहम्मद नबी को मिले 4 विकल्प, इसे बताया माैजूदा समय का नंबर-वन बल्लेबाज

नई दिल्ली। इस समय क्रिकेट पर कोरोना वायरस के कारण विराम लगा हुआ है। सभी खिलाड़ी नियमों का पालन करते हुए घरों में समय बीता रहे हैं। ऐसे में खाली समय कोई अपनी बेस्ट टीम का चयन कर रहा है तो कोई पुरानी तस्वीरें। माैजूदा समय काैन बेस्ट खिलाड़ी है, इसको लेकर आए दिन पूर्व दिग्गजों की राय सुनने को मिलती है। अब हाल ही में अफगानिस्तान के क्रिकेटर मोहम्मद नबी ने क्रिकट्रैकर के साथ एक इंटरव्यू किया जिस दाैरान उनसे चार विकल्प देकर माैजूदा समय का बेस्ट बल्लेबाज चुनने को कहा गया।

इसे बताया नंबर-वन

इसे बताया नंबर-वन

जब नबी से पूछा गया, आपके अनुसार इस वक्त कौन नंबर एक बल्लेबाज हैं? विराट कोहली, स्टीव स्मिथ, केन विलियमसन या जो रूट। इस सवाल का जवाब देते हुए नबी ने कहा, ''मुझे लगता है कि इस वक्त स्टीव स्मिथ नंबर 1 बल्लेबाज हैं।'' स्मिथ को आधुनिक क्रिकेट के बेस्ट बल्लेबाजों में एक माना जाता है। उन्होंने 73 टेस्ट मैचों में 7227 रन बनाए हैं, जजबकि उन्होंने 125 वनडे में भी 4162 और 39 टी-20 में 681 रन बनाए।

एक्सपर्ट की पहली पसंद हैं कोहली

एक्सपर्ट की पहली पसंद हैं कोहली

बहुत से दिग्गज और एक्सपर्ट अक्सर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को चुनते हैं। जहां एक तरफ विराट कोहली वनडे रैंकिंग में नंबर एक पर काबिज हैं तो वहीं स्मिथ आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग पर अपना कब्जा जमाए हुए हैं। कोहली 86 टेस्ट मैचों में 27 शतक के साथ 7240 रन बना चुके हैं, जबकि 248 वनडे मैचों में 43 शतक के साथ 11867 रन बना चुके हैं। 81 टी20 मैचों में उनके नाम 2794 रन दर्ज हैं।

वाॅर्नर ने दोनों को बताया था समान

वाॅर्नर ने दोनों को बताया था समान

बता दें कि हाल ही में डेविड वाॅर्नर ने एक बेवसाइट को दिए इंटरव्यू के दाैरान दोनों को तीनों फाॅर्मेट का बेस्ट बल्लेबाज बताया था। उन्होंने कहा था, ''हां, आने वाली टेस्ट सीरीज के दौरान कोहली और साथी क्रिकेटर स्टीव स्मिथ के बीच मुकाबला देखना काफी दिलचस्प होगा। लेकिन वे दोनों साफ तौर से तीनों फॉर्मैट में दुनिया के बेस्ट बल्लेबाजों में से एक हैं। वाॅर्नर ने कहा था, 'हमारे लिए, यह ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत है। हम इसे व्यक्तिगत मुकाबले के रूप में नहीं देखते हैं। अगर यह व्यक्तिगत है तो फिर यह गेंदबाज बनाम बल्लेबाज है। अंत में हमें अच्छा करना है। ऑस्ट्रेलिया में गेंदबाजी करने के लिए हमें अपनी लाइन और लेंथ के बारे में पता है। उम्मीद है कि गेंद और बल्ले के बीच शानदार मुकाबला देखने को मिलेगा।'

Story first published: Friday, June 26, 2020, 13:41 [IST]
Other articles published on Jun 26, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+