For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इस क्रिकेटर ने कहा- भारत इतने सारे मैच खेल रहा है, कोहली मेरा वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ देगा

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली दुनिया के सभी बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनाैतियां पेश कर रहे हैं। उनका बल्ला जब भी चला तो फिर कोई न कोई रिकाॅर्ड बनना या टूटना तय है। विंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच में कोहली ने नाबाद 94 रन ठोके थे। उन्हें इस पारी के लिए 'मैन ऑफ द मैच' अवाॅर्ड से नवाजा गया था। इसी के साथ उन्होंने इस फाॅर्मेट में सबसे ज्यादा 'मैन ऑफ द मैच अवार्ड' पाने के मामले में शाहिद अफरीदी को पछाड़ दिया था। लेकिन अब अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी को लगता है कि कोहली अब उनका भी वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर आगे निकल जाएंगे।

नबी को खुद पर है गर्व

नबी को खुद पर है गर्व

मोहम्मद नबी अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में में 'मैन ऑफ द मैच' अवार्ड प्राप्त करने की तालिका में सबसे आगे चल रहे थे लेकिन अब कोहली भी उनके बराबर आ चुके हैं। दोनों ने 12-12 अवार्ड हासिल किए हैं। नबी ने इस रिकाॅर्ड पर बात करते हुए कहा कि उन्हें खुद पर गर्व है कि वह दुनिया के शीर्ष बल्लेबाज के साथ अपना रिकाॅर्ड शेयर कर रहे हैं। नबी ने कहा, ''देखो, भारत इतने सारे मैच खेल रहा है। विश्व की सभी टीमें भारत के खिलाफ खेलना चाहती हैं। जबकि, हमारी टीम के पास नियमित अंतराल पर सभी टीमों के खिलाफ खेलने के सीमित अवसर हैं और ऐसे में कोहली जल्द ही मेरा वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ देंगे।''

कोहली के खिलाफ खेलने की है उम्मीद

कोहली के खिलाफ खेलने की है उम्मीद

नबी ने उम्मीद जताई है कि वो कोहली के खिलाफ कभी टी20 मैच खेलें। नबी ने कहा, "मुझे नहीं पता कि मुझे कोहली के खिलाफ खेलने का मौका कब मिलेगा ... शायद विश्व कप या एशिया कप में माैका मिल सकता है।" नबी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने कहा, "किसी भी प्रारूप में 'मैन ऑफ द मैच' प्राप्त करना एक अच्छी मान्यता है, हालांकि टेस्ट मैचों में अधिक खिलाड़ियों को मौका मिलता है क्योंकि टेस्ट मैच पांच दिनों तक खेले जाते हैं। सीमित ओवर के खेल में सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार के लिए प्रतिस्पर्धा करने का अवसर नहीं मिल सकता है।" नबी ने कोहली से कुछ महीने पहले ही फरवरी 2010 में अपना टी 20 डेब्यू किया था।

नबी ने 75 मैचों में जीते हैं 12 अवार्ड

नबी ने 75 मैचों में जीते हैं 12 अवार्ड

अफरीदी ने 2006 से 2018 तक 99 मैच खेले जिस दाैरान उन्होंने 11 बार यह अवार्ड हासिल किया था, वहीं कोहली ने महज 73 मैचों में ही उनके इस रिकाॅर्ड को तोड़ दिया है। इस मामले में अब कोहली को अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी से टक्कर मिल रही है। सबसे ज्यादा 'मैन ऑफ द मैच अवार्ड' पाने के मामले में कोहली मोहम्मद नबी के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। नबी ने भी 12 अवार्ड जीते हैं जो 75 मैचों में आए हैं। इन दोनों खिलाड़ियों के बीच सबसे ज्यादा 'मैन ऑफ द मैच अवार्ड' की होड़ है। हालांकि नबी की उम्र 34 साल हो चुकी है, वहीं कोहली अभी 31 साल के हैं। इस फाॅर्मेट में यह रिकाॅर्ड आने वाले समय में कोहली पक्के ताैर पर अपने नाम आसानी से दर्ज कर सकते हैं।

Story first published: Wednesday, December 11, 2019, 9:36 [IST]
Other articles published on Dec 11, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+