For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

2 टेस्ट मैचों में सिर्फ 4 विकेट झटक पाया ये ऑलराउंडर, दुखी होकर किया संन्यास का ऐलान

नई दिल्ली। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम माैजूदा समय में बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र टेस्ट खेल रही है। यह टेस्ट मैच अफगानिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर मोहम्मद नबी के लिए आखिरी मैच साबित होगा। नबी ने इस मैच के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया है। नबी ने इस मैच से पहले 2 मैच खेले हैं जिसमें उनके बल्ले से सिर्फ 25 रन निकले थे। 4 पारियों में वह दो बार खाता भी खोलने में असफल रहे थे। गेंदबाजी में भी दो मैचों में उनके नाम सिर्फ 4 विकेट हैं। फ्लाॅप साबित होने के कारण अब नबी ने टेस्ट को अलविदा कह रहे हैं।

टीम के मैनेजर नजीम जार ने इस नबी के संन्यास की पुष्टि की। मैनेजर ने बताया कि नबी बांग्लादेश के खिलाफ चल रहे टेस्ट मैच के बाद संन्यास ले लेंगे। हालांकि उनके इस फैसले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि नबी के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का कारण सीमित ओवरों के क्रिकेट करियर को लंबा करना है, जैसा कि हाल के दिनों में खिलाड़ियों के बीच रुझान रहा है। 34 वर्षीय नबी ने पिछले साल ही भारत के खिलाफ अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट मैच खेला था।

अफगानिस्तान पहले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का हिस्सा नहीं है, इसके चलते भी नबी ने यह फैसला लिया होगा, क्योंकि उनकी टीम अगला टेस्ट देहरादून में वेस्टइंडीज के खिलाफ नवंबर-दिसंबर में ही खेलेगी। नबी ने अभी तक 121 वनडे मैचों में 2713 रन बनाने के साथ ही 128 विकेट भी लिए हैं। इसके अलावा टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 67 मैचों में उन्होंने 145 की स्ट्राइक रेट से 1131 रन बनाने के साथ ही 69 विकेट भी लिए हैं। नबी वनडे और ट्वंटी20 फॉरमैट में काफी सफल खिलाड़ी रहे हैं। अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले ट्वंटी20 विश्व कप में भी वो अफगानिस्तान के लिए अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।

Story first published: Friday, September 6, 2019, 12:50 [IST]
Other articles published on Sep 6, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+