For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भारत-पाक मैच की हाइप केवल सोशल मीडिया पर, हमको UAE का फायदा नहीं होगा- रिजवान

नई दिल्लीः भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट मैच को लेकर बहुत हाईप बनाई जाती है। दोनों ही टीमों के खिलाड़ी अपने स्तर पर बात करते हैं तो यही चीज निकल कर सामने आती है कि यह एक आम मैच ही है लेकिन क्रिकेट फैंस की अति उत्सुकता के चलते ऐसा माहौल बन जाता है कि उस मैच में जो अच्छा या बुरा प्रदर्शन करता है वह लंबे समय के लिए हीरो या विलेन बन जाता है। मीडिया में भी इस तरह के मैचों को लेकर बड़ी हाइप रहती है और खिलाड़ियों पर दबाव आता है जिसके चलते उनको स्वीकार भी करना पड़ता है कि भारत और पाकिस्तान का मुकाबला बाकी मैचों की तुलना में कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण होता है।

यूएई का फायदा किसी को नहीं मिलेगा- मोहम्मद रिजवान

यूएई का फायदा किसी को नहीं मिलेगा- मोहम्मद रिजवान

पाकिस्तान की क्रिकेट टीम को भारत के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप में संयुक्त अरब अमीरात में खेलना होगा जहां वे 24 अक्टूबर को एक दूसरे के आमने सामने होंगे और इस मुकाबले को लेकर पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने बात की है। मोहम्मद रिजवान मानते हैं कि भले ही उनकी क्रिकेट टीम लंबे समय से संयुक्त अरब अमीरात को अपना घर बना कर श्रंखला खेलती रहती हो लेकिन वे नहीं मानते की यूएई में पहले से खेलने का बहुत ज्यादा फायदा पाकिस्तान को इस विश्व कप में होने जा रहा है।

पाकिस्तान में करीब एक दशक पहले जो आतंकी हमला श्रीलंका की क्रिकेट टीम के साथ हुआ था उसके बाद से यूएई पाकिस्तान की जगह रहा है, खासकर अबू धाबी और दुबई में उन्होंने काफी ज्यादा मैच कराए हैं। रिजवान ने वर्चुअल मीडिया बातचीत के दौरान शनिवार को कुछ चीजों का खुलासा किया जिसमें वह कहते हैं, "मैं कभी भी ऐसा नहीं सोचता कि कोई भी टीम, उसमें पाकिस्तान भी शामिल है, को किसी तरह का खास फायदा यूएई में होने जा रहा है या फिर कहीं और भी होने जा रहा है। हम बस यह कह सकते हैं कि प्रतियोगिता एशिया में है क्योंकि मैं यूएई को एशिया में ही मानता हूं।"

डेविड वार्नर ने किया SRH के साथ गुजरे वक्त में अपने पसंदीदा पलों का खुलासा

भारत-पाकिस्तान मैच की हाईप सोशल मीडिया पर- रिजवान

भारत-पाकिस्तान मैच की हाईप सोशल मीडिया पर- रिजवान

रिजवान आगे कहते हैं कि यूएई में खेलने को उनकी टीम को क्यों बहुत ज्यादा फायदा नहीं होगा। वह बताते हैं, "हां, हम लोग यूएई में काफी लंबे समय से खेलते रहे हैं लेकिन मैं इस बात को कभी स्वीकार नहीं करूंगा कि वो होम ग्राउंड है, क्योंकि वहां की जो पिचे हैं वह मेरे हिसाब से ऑस्ट्रेलिया की मिट्टी से बनाई जाती थी या फिर दुनिया के अन्य भागों से मिट्टी आती थी। तो हम यूएई को अपना होम ग्राउंड कहते थे लेकिन मामला इससे हटकर था।"

रिजवान इस बात को स्वीकार करते हैं कि भारत और पाकिस्तान के मुकाबले के बीच जो हाइप बनाई जाती है वह सोशल मीडिया पर ज्यादा होती है क्योंकि दोनों टीमों के बीच मैच ऐसा ही है जैसे कि अन्य किसी दो टीमों के बीच मुकाबला चल रहा हो।

भारत के खिलाफ दबाव लेने का फायदा नहीं मिला-

भारत के खिलाफ दबाव लेने का फायदा नहीं मिला-

वैसे भारत और पाकिस्तान के मैच खास इसलिए बन गए हैं क्योंकि दोनों देशों के बीच में द्विपक्षीय सीरीज 2012-13 से नहीं होती है। ऐसे में आईसीसी की प्रतियोगिताओं में ही यह दोनों एक दूसरे के खिलाफ खेलते हैं और लोगों को इन मैचों का इंतजार रहता है। रिजवान कहते हैं हम इस मैच में अतिरिक्त दबाव नहीं लेना चाहते क्योंकि हमने पहले भी ऐसा किया है और ऐसा अच्छा नहीं हुआ है।

जहां तक भारत की बात है तो यह टीम पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप में 12-0 का रिकॉर्ड रखती है। भारत ने 7 बार वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को हराया है और पांच T20 वर्ल्ड कप में भी पड़ोसी को मात दी है। भारत को पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप की सबसे लोकप्रिय जीत 2007 के T20 वर्ल्ड कप में मिली थी जो कि फाइनल मुकाबला था।

Story first published: Sunday, October 10, 2021, 19:52 [IST]
Other articles published on Oct 10, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+