For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

वर्ल्‍ड कप से बाहर होने पर रो पड़ा अफगानी क्रिकेटर, बोला- अनफिट बताकर मुझे बाहर कर दिया

नई दिल्ली। हर क्रिकेटर का सपना होता है कि वो आईसीसी वर्ल्‍ड कप का हिस्सा बने। वनडे फाॅर्मेट के इस बड़े इवेंट का आयोजन 4 साल बाद होता है। इस बार भी इंग्लैंड एंड वेल्स में कई क्रिकटरों का इसका हिस्सा बनकर सपना पूरा हुआ। लेकिन जरा सोचिए कि उस खिलाड़ी पर क्या गुजरी होगी जो वर्ल्‍ड कप के कुछ मैच खेल भी चुका हो और फिर किसी कारण अचानक उसे बाहर कर दिया हो। अफगानिस्‍तान क्रिकेट टीम के विकेटकीपर मोहम्‍मद शहजाद के साथ ऐसा ही हुआ। उन्होंने पहले 2 मैच खेले लेकिन इसके बाद अफगानी क्रिकेटर बोर्ड ने उन्हें चोटिल बताकर बाहर कर दिया।

रोते हुए सुनाया दुखड़ा

रोते हुए सुनाया दुखड़ा

काबुल लाैटने के बाद इस विकेटकीपर ने फूट-फूटकर रोते हुए अपने देश के बोर्ड पर वर्ल्‍ड कप से बाहर करने पर बताया कि मैं फिट था लेकिन अनफिट बताकर मुझे बाहर कर दिया गया। उन्‍होंने स्पोर्टस्‍टार से बातचीत में कहा कि मैं नेट्स में प्रैक्टिस कर रहा था तभी टीम मैनेजर ने मुझे बुलाया और कहा कि मैं अनफिट हूं और मुझे वापस घर जाना पड़ेगा। ऐसा लगता है कि उन्‍होंने पहले से ही इकराम अली खिल को मेरी जगह के लिए बुला लिया था लेकिन मुझे नहीं पता था कि मैं अनफिट हूं।

उठाए ये सवाल

उठाए ये सवाल

शहजाद के बारे में यह कहा गया था कि उनके घुटने की चोट गंभीर हो चुकी है। लेकिन बोर्ड के इस फैसले पर शहजाद ने सवाल उठाते हुए कहा, 'अगर मैं अनफिट था तो मैं पहले दो मैचों में कैसे खेला? फिजियो ने मुझसे कहा था कि यदि मैं थोड़ा आराम करता हूं तो ठीक हो जाऊंगा और अचानक से मैं टूर्नामेंट से बाहर हो गया। मैंने अफगानिस्‍तान क्रिकेट के लिए इतना कुछ किया और मेरे साथ ऐसा किया।'

'हिटमैन' रोहित ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकाॅर्ड, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

 बिना कोच के फैसला लिया

बिना कोच के फैसला लिया

शहजाद ने आगे कहा, 'बोर्ड ने मुझसे कहा कि मैं अनफिट हूं और मैं अपने शॉट नहीं खेल पाऊंगा क्‍योंकि मेरा फुटवर्क नहीं हो पा रहा।' उनका दावा है कि इस बारे में उन्‍होंने कोच फिल सिमंस से भी बात की थी। शहजाद ने बताया कि वह नाराज थे लेकिन उनकी इसमें कोई भूमिका नहीं थी। उन्‍होंने कहा कि इस फैसले में वे शामिल नहीं है। कप्‍तान और मैनेजर ने कोच से पूछे बिना यह फैसला लिया।

Story first published: Monday, June 10, 2019, 13:07 [IST]
Other articles published on Jun 10, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+