For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

खतरे में मोहम्मद शहजाद का करियर, अफगानी क्रिकेट बोर्ड ने लिया चाैंकाने वाला फैसला

नई दिल्ली। मोहम्मद शहजाद अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने अपनी टीम में जान भरने के लिए हर संभव प्रयास किया है लेकिन अब उनके बोर्ड ने ऐसा चाैंकाने वाला निर्णय लिया है जिस कारण शहजाद का करियर खतरे में पड़ता दिख रहा है। 31 वर्षीय शहजाद के कांट्रैक्ट को अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शविनार को सस्पेंड कर दिया है। बोर्ड ने यह फैसला शहजाद द्वारा कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन के बाद लिया है।

बोर्ड ने अपने बयान में कहा, 'किसी भी खिलाड़ी को विदेश जाने से पहले बोर्ड को सूचित करना होता है लेकिन शहजाद लगातार इस नियन का उल्लंघन करते रहे। ऐसा पहली बार नहीं है जब शहजाद ने बोर्ड के नियमों को तोड़ा है इससे पहले भी उन्होंने बिना बोर्ड से अनुमति लिए साल 2019 में पेशावर में एक लोकल टूर्नामेंट में हिस्सा लेने चले गए थे। बोर्ड ने आगे कहा, 'विश्व कप के 12वें संस्करण में उनके अनुशासन को लेकर उन्हें अनुशासन कमेटी के सामने पेश होना था लेकिन वो कमेटी के सामने पेश नहीं हुए। यह मीटिंग बीते महिने की 20 और 25 तारीख को होनी थी। वहीं अब अनुशासन कमेटी एक बार फिर ईद के बाद बैठेगी जिसमें यह तय किया जाएगा कि उन्होंने किया सजा दी जाएगी।'

गौरतलब हो विश्व कप के 12वें संस्करण के दौरान शहजाद को अचानक से स्वदेश बाहर कर दिया गया था तब बोर्ड ने यह तर्क दिया था कि शहजाद चोटिल है इसीलिए उन्हें टीम से बाहर किया गया है। जबकि इस क्रिकेटर ने अपने एक वीडियों में बोर्ड पर भेदभाव पूर्ण व्यवहार करने का आरोप लगया था. शहजाद ने कहा था कि वो पूरी तरह ठीक है। उन्होंने कहा था, 'मुझे अब भी नहीं पता कि जब मैं खेलने के लिए फिट हूं तो अनफिट क्यों घोषित कर दिया गया। में कोई मेरे खिलाफ साजिश कर रहा है। सिर्फ मैनेजर, चिकित्सक और कप्तान को पता था कि मुझे टीम से बाहर किया जा रहा है। यहां तक कि कोच (फिल सिमंस) को भी इसके बारे में बाद में पता चला। यह दिल दुखाने वाला है।'

Story first published: Saturday, August 10, 2019, 19:24 [IST]
Other articles published on Aug 10, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+