नई दिल्ली। नेपियर में खेले गए भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले वनडे मुकाबले में भारत को 8 विकेट से जीत मिली थी इसके साथ ही उन्होंने वनडे में सबसे तेज 100 विकेट लेने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था। मोहम्मद शमी ने नेपियर में 3 विकेट थे। मोहम्मद शमी ने 55 वनडे पारियों में 100 विकेट का आंकड़ छुआ। उनसे पहले भारत के लिए यह रिकॉर्ड इरफान पठान के नाम था जिन्होंने 59 वनडे पारियों में 100 विकेट का आंकड़ा छुआ था।
ये खिलाड़ी तोड़ सकते हैं शमी का रिकॉर्ड:
मोहम्मद शमी के रिकॉर्ड की बात करें तो टीम इंडिया के ही कुछ युवा खिलाड़ी हैं जो मोहम्मद शमी का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल के हाल के प्रदर्शन पर नजर डाले तो यह तीनों गेंदबाज शमी के रिकॉर्ड के करीब नजर आते हैं। अगर इन गेंदबाजों ने अगले 10 मैचों में शानदार प्रदर्शन बरकरार रखते हैं तो उनका रिकॉर्ड टूट सकता है।
मेलबर्न में खेले गए आखिरी वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 विकेट झटकने वाले युजवेंद्र चहल के नाम अब तक 35 पारियों में 64 विकेट दर्ज हैं। चहल ने शमी से 20 पारियां कम खेली हैं और उनका रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 36 विकेट की दरकार है। वहीं युवा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की बात करें तो उन्होंने 44 पारियों में अब तक 78 विकेट अपनी झोली में डाले हैं और शमी का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए उन्हें 11 पारियों में 22 विकेट की जरूरत है। वहीं, कुलदीप के नाम अब तक 36 पारियों में 73 विकेट दर्ज हैं। उन्हें मोहम्मद शमी का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 15 पारियों में 27 विकेट चाहिए।
बता दें कि इस मामले में शीर्ष पर नाम राशिद खान का आता है। उन्होंने वनडे में सबसे तेजी से 100 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने सिर्फ 44 वनडे पारियों में ही 100 विकेट अपने नाम कर लिया था।