Video: हसीन जहां के मॉडलिंग करने के फैसले पर शमी ने फेंकी 'बाउंसर', उठाया ये कदम
नई दिल्ली। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच झगड़ा सुलझने के बजाए उलझता जा रहा है। शमी से कानूनी लड़ाई के बाद हसीन जहां ने एक बार फिर से मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखने का मन बना लिया है।उन्होंने बॉलीवुड में अपने रास्ते तलाशने शुरू कर दिए हैं। हसीन के इस कदम से शमी को मौका मिल गया है। वह हसीन जहां के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने को तैयार हो गए हैं। शमी ने हसीन के मॉडलिंग में वापसी को कानूनी रूप से अपना हथियार बना लिया है।
Hasin jahan I m pic.twitter.com/mXumuTAJRs
— Hasin Jahan (@HasinJahan4) July 7, 2018
शमी के वकील ने कोर्ट में दलील पेश करते हुए कहा कि जब हसीन फिल्म साइन कर रही हैं और मॉडलिंग करने जा रही हैं तो फिर गुजारा भत्ता किस बात का मिलना चाहिए। इस पर हसीन के वकील ने कहा कि फिल्म साइन करने और मॉडलिंग की अभी बात चल रही है। हसीन न तो मॉडलिंग कर रही हैं और न ही उन्होंने कोई फिल्म साइन की है। दोनों तरफ की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।
खबरों के मुताबिक मोहम्मद शमी ने हसीन जहां से संबंधित फोटो व खबरों को सुबूत के तौर पर रख लिया है।गौरतलब है कि हसीन जहां ने शमी के खिलाफ कोलकाता कोर्ट में प्रतिमाह गुजारा भत्ता देने के लिए केस दायर किया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
