For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विंडीज से सीधा अमेरिका पहुंचे मोहम्मद शमी, जानिए कब आएंगे भारत

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी विंडीज दाैरे के समाप्त होने के बाद अमेरिका रवाना गए हैं जहां वह अपने वकील सलीम रहमान के साथ संपर्क में हैं। शमी के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज है, जिस कारण उन्हें 15 दिन के अंदर पेश होने का आदेश दिया गया है। पश्चिम बंगाल की अलीपुर अदालत ने शमी को 15 दिन के अंदर सरेंडर करने और जमानत की अर्जी देने के आदेश दिए हैं। बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि शमी 12 सितम्बर को भारत लौटेंगे। इस समय वह अपने वकील सलीम रहमान के संपर्क में हैं।

BCCI अभी नहीं करेगा कोई जांच

BCCI अभी नहीं करेगा कोई जांच

अधिकारी ने कहा, "वेस्टइंडीज दौरा समाप्त होने के बाद शमी अमेरिका चले गए हैं और वह 12 सितम्बर को भारत लौटेंगे। कोर्ट से मिले गिरफ्तारी वारंट मामले में वह अपने वकील के संपर्क में हैं और उन्होंने इस मामले पर बोर्ड के लोगों से बात की है।" बीसीसीआई ने 2 सितम्बर को कहा था कि शमी के खिलाफ बोर्ड तब तक कोई कार्रवाई नहीं करेगा जब तक वो चार्जशीट नहीं देख लेता है। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि इस मामले पर अभी कोई कार्रवाई करना जल्दबाजी होगी।

जब सहवाग की बैटिंग देख गांगुली बोले- अब तो आराम से खेलो, सामने आया मजेदार किस्सा

शमी पर लगे हैं गंभीर आरोप

शमी पर लगे हैं गंभीर आरोप

मोहम्मद शमी पर उनकी पत्नी हसीन जहां ने मारपीट, रेप, हत्या की कोशिश और घरेलू हिंसा जैसे कई गंभीर आरोप लगाए थे। मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच आपसी रिश्तों को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। विवाद के बाद से दोनों एक दूसरे से अलग ही रहते हैं। हसीन जहां ने व्हॉट्सअप स्क्रीन शॉट के साथ हसीन जहां ने अपने पति शमी पर दूसरी लड़कियों के साथ नाजायज संबंध होने का आरोप लगाए थे। इतना ही नहीं उन्होंने अपने पति पर मैच फिक्स करने का भी आरोप लगाया था।

शमी के साथ हसीन ने किया था धोखा

शमी के साथ हसीन ने किया था धोखा

बता दें कि शमी के साथ हसीन जहां ने बड़ा धोखा किया था। हसीन ने शमी के साथ दूसरी शादी की थी, इसकी खबर हालांकि शमी को नहीं थी।हसीन की पहली शादी साल 2002 में एसके सैफुद्दीन नाम के शख्स से हुई थी। सैफुद्दीन ने हसीन जहां को तब प्रपोज किया था जब वे दसवीं क्लास में पढ़ रही थीं। इस शादी से उनकी दो बच्चियां हुईं। हसीन जहां की पहली शादी ज्यादा नहीं चली और साल 2010 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद शमी और हसीन जहां की पहली मुलाकात IPL 2012 में हुई थी। तब हसीन जहां चीयर गर्ल का काम करती थीं। हसीन जहां जब पहली बार शमी से मिली थीं। दो साल चले अफेयर के बाद इन दोनों ने साल 2014 में शादी की।

Story first published: Saturday, September 7, 2019, 19:00 [IST]
Other articles published on Sep 7, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+