पर्थ। ऑस्ट्रेलिया दौर पर प्रेक्टिस मैच के दौरान टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के चोटिल हो जाने से टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ गयी है। वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया XI से प्रैक्टिस मैच के दौरान शमी के चोटिल हो जाने के बाद माना जा रहा है कि वह आज स्वदेश वापस आ सकते हैं।
आस्ट्रेलिया में अपनी बैटिंग स्टाइल चेंज करेंगे रोहित!
आपको बता दें कि शामी की वापसी टीम इंडिया में 10 महीने बाद हुई थी। प्रैक्टिस मैच के दौरान शामी के नसों में खिचांव के चलते मैच से अलग होना पड़ा था, इस मैच को टीम इंडिया ने 74 रनों से जीत लिया था। बीसीसीआई के आधिकारिक बयान के अनुसार शामी को प्रैक्टिस मैच के दौरान चोट आ गयी है, उनकी मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर इस बात का फैसला लिया जाएगा कि वह आगे श्रंखला में खेलेंगे या फिर स्वदेश वापस जायेंगे।
शामी की जगह पर गुजरात के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को टीम में मौका दिया जा सकता है। जसप्रीत ने विजय हजारे ट्रॉफी में सबसे अधिक विकेट हासिल किये हैं। दिल्ली के खिलाफ जीत में बुमराह ने 5 विकेट लिए थे जिसके चलते उनकी टीम को जीत हासिल हुई थी।