
हसीन जहां हुईं गिरफ्तार-
बेहतरीन प्रोफेशनल लाइफ के बावजूद इस क्रिकेटर की निजी जिंदगी में उथल-पुथल का दौर जारी है। फिलहाल आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेल रहे शमी के उत्तर प्रदेश स्थित घर में फिर से बवाल मच गया। खबरों के अनुसार शमी की पत्नी हसीन जहां ने घर पर काफी हंगामा और झगड़ा किया जिसके चलते पुलिस को दखल देना पड़ा। पूछताछ के दौरान उनको गिरफ्तार भी कर लिया गया। हालांकि बाद में हसीन को छोड़ दिया गया है।

योगी सरकार से मदद मांग रही हैं हसीन-
दरअसल हसीन जहां रविवार की शाम अचानक अपने ससुराल सहसपुर अलीनगर पहुंच गईं, और वहां पहले से मौजूद अपनी सास और देवर से उन्होंने झगड़ा करना शुरु कर दिया। हंगामा बढ़ने पर घर के बाहर ग्रामीणों की भीड़ जुट गईं और जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हसीन जहां को घर से बाहर निकाला गया। शमी की मां का आरोप है कि हसीन जबरदस्ती घर में घुस गई है जो कि कानून के खिलाफ है। इस पर हसीन ने आरोप लगाया है कि वह अपने पति के घर आई हैं लेकिन आधी रात को पुलिस ने घर से निकाल दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस उनके साथ अत्याचार कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने सरकार से भी मदद की गुहार लगाई है।
IPL 2019: आंद्रे रसेल को उनकी पत्नी ने दिया जन्मदिन का तोहफा तो मिला यह जवाब

शमी को दी थी विश्व कप के लिए बधाई-
आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 के दूसरे चरण के चुनाव के दिन भी हसीन जहां अपने ससुराल अमरोहा पहुंच गई थी, उन्होंने वोट डालने के बाद अपने पति मोहम्मद शमी को विश्व कप के लिए गुडलक भी कहा था, उन्होंने कहा कि टीम इंडिया के लिए शमी बेहतर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने टीम इंडिया को विश्व कप जीत कर लाने के लिए शुभकामनाएं दी। बता दें साल 2018 से ही शमी और हसीन के बीच विवाद चल रहा है, हसीन जहां ने क्रिकेटर मोहम्मद शमी पर दूसरी महिलाओं के साथ संबंध रखने के आरोप भी लगाए थे।


Click it and Unblock the Notifications
