'जैक' के साथ फोटो शेयर कर बुरे फंसे मोहम्मद शमी, ट्विटर पर लगी क्लास
नई दिल्ली: कोरोनावायरस की चपेट में दुनिया के आने के बाद खेल जगह में भी पूरी तरह से लॉकडाउन हो चुका है। दुनिया के दिग्गज खिलाड़ी अपने घरों में खुद को या तो सेल्फ आइसोलेट कर चुके हैं या फिर अपने परिवार साथ गुणवत्ता युक्त समय गुजार रहे हैं। क्रिकेट भी इन गतिविधियों से अछूता नहीं है।
आईपीएल के टल जाने से भारतीय क्रिकेटर्स के पास इस समय खासकर काफी समय है।

'जैक' संग समय बिताते नजर आए शमी
खिलाड़ी अपनी इंडोर खेल गतिविधियों के काफी कारनामें पोस्ट कर रहे हैं। ऐसे में ट्विटर और इंस्ट्राग्राम पर फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को अधिक सक्रियता के साथ देख सकते हैं।
हाल में ही श्रेयस अय्यर जहां अपनी मस्तमौला अंदाज की पोस्ट और वीडियो शेयर करके फैंस का दिल बहला रहे हैं तो वहीं श्रेयस अय्यर जादूगरी के करतब दिखा रहे हैं। भारतीय कप्तान अपनी पत्नी अनुष्का के साथ घर पर आनंद उठा रहे हैं और अब भारतीय टीम के धुरंधर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी डॉगी के साथ अपना समय बिताते हुए नजर आए हैं।
फैन ने पूछा कोहली और आजम में बेस्ट कौन, ब्रेड हॉग ने दिया अनोखा जवाब

लोगो ने कर दिया ट्रोल-
शमी ने अपने डॉगी के साथ ट्विटर पर क्यूट तस्वीर पोस्ट की है। जिसमें बाउंड्री के अंदर ही बने आउटडोर एरिया में शमी डॉगी के साथ मस्ती कर रहे हैं। इस दौरान डॉगी शमी के साथ बहुत खुश नजर आ रहा है और फुटबॉल को मुंह में दबाकर खेल रहा है।
शमी ने पोस्ट को जो कैप्शन दिया है वह कुछ इस तरह से है- मेरे दोस्त जैक के साथ सबसे शानदार पल बिता रहा हूं।

शमी पर कसी गई फब्तियां
लेकिन इस फोटो को पोस्ट करने के बाद भी शमी फंस गए और यूजर्स ने उनको ट्रोल करना शुरू कर दिया।
एक यूजर चुटकी लेते हुए लिखते हैं- अरे आप यह क्या कर रहे हो नरेंद्र मोदी जी ने कहा था कि पालतू जानवरों से दूर रहना आप तो देश के लिए गद्दार निकल रहे हो।

कुत्ता है या पेंग्विन?
हमें उम्मीद है कि आप जंगली जानवरों यानी कि आप अपने पेट से थोड़े दिन दूर रहो।
तो वहीं एक यूजर लिखता है- कुत्ता है या पेंग्विन?
एक अन्य यूजर लिखते हैं कि इतनी अंग्रेजी कैसे बोल रहे हो जबकि शमी को घर के अंदर रहने की सलाह भी दी जाती है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
