
मोहम्मद शमी की 'बेबी डॉल'
शमी की ताजा पोस्ट उनकी बेटी के डांस की है। शमी की बेटी इस वीडियो में एक भोजपुरी गाने पर डांस कर रही हैं। इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई इस वीडियो में शमी ने लिखा है कि उनकी बेटी की डासिंग स्किल उनसे कहीं ज्यादा अच्छी है। शमी लिखते हैं- 'मेरी डॉल। अपने पिता से कहीं ज्यादा अच्छी डासिंग स्किल है।' इस वीडियो में शमी की बेटी एक शो रूम में डांस कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने कुछ डांस स्टेप करके दिखाए हैं।
|
भोजपुरी गाने पर शमी की बेटी का डांस-
वीडियो पर फैंस की भी अच्छी प्रतिक्रिया आई है। किसी ने इस वीडियो को शानदार करार दिया तो किसी ने बेटी को शुभकामनाएं दी हैं। आप इस वीडियो में यहां पर देख सकते हैं। बता दें कि शमी अपनी पत्नी हसीन जहां के साथ मार्च 2018 से ही कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। जहां ने शमी के ऊपर मैच फिक्सिंग से लेकर कई महिलाओं के साथ संबंध रखने के आरोप लगाए थे। उन्होंने उत्पीड़न का भी आरोप लगाया था। ये आरोप सही साबित होते हैं तो शमी पर तीन साल जेल की सजा का फरमान भी सुनाया जा सकता है।
Indian Sports Honours: मिल्खा सिंह, बुमराह, मंधाना समेत इन खेल हस्तियों को मिला अवॉर्ड

इस समय शानदार फॉर्म में हैं शमी-
फिलहाल भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज में हिस्सा ले रहे शमी ने विशाखापट्टनम टेस्ट की दूसरी पारी में 35 रन देकर 5 विकेट लिए थे। रिवर्स स्विंग का शानदार मुजायरा करने वाला ये गेंदबाज पुणे टेस्ट में भी असरदार गेंदबाजी करते हुए अब तक दो बल्लेबाजों को आउट कर चुका है। भारत ने इस मैच में अपनी पकड़ पूरी तरह से मजबूत कर ली है और दक्षिण अफ्रीका पर मैच के चौथे दिन ही हारने का खतरा मंडरा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications
