Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल: धूम-धड़ाके के साथ हुई मैच की शुरुआत

बंगलौर, 19 अप्रैलः इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के ट्वेंटी 20 मुकाबलों की शुरुआत धूम-धड़ाके के साथ हुई। उद्घाटन समारोह में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के आला अधिकारियों ने भी शिरकत की।

बंगलौर के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में 'कोलकाता नाइट राइडर्स' और 'बंगलौर रॉयल चैलेंजर्स' के बीच आज आईपीएल का पहला मैच खेला गया। खेल की शुरुआत की औपचारिक घोषणा खुद आईपीएल प्रमुख ललित मोदी ने की।

उल्लेखनीय है कि बंगलौर की टीम बहुचर्चित उद्योगपति विजय माल्या और कोलकाता की टीम बालीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की है। इससे पहले दर्शकों से खचाखच भरे 55,000 क्षमता वाले स्टेडियम में खूब आतिशबाजियां हुईं।

नाच-गाना हुआ और लोगों का मनोरंजन बालीवुड के कई सितारों ने किया। इस मौके पर आईपीएल में हिस्सा ले रही आठों टीमों के कप्तान भी मौजूद थे। बीसीसीआई के अध्यक्ष शरद पवार ने इसे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट का ऐतिहासिक दिन कहा और उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में भी दर्शक इसी उत्साह से मैच देखने आएंगे।

उन्होंने कहा, "मैं आश्वस्त हूं कि सभी क्रिकेट प्रेमी बीसीसीआई की इस नई पहल का स्वागत करेंगे।" अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष रे माली ने भी भारतीय क्रिकेट बोर्ड की प्रशंसा की।




Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+