For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

एडिलेड ODI : मोहम्मद सिराज के नाम जुड़ गया यह अनचाहा रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दूसरे मैच में भारतीय टीम के गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए शुरुआत में लगाम लगाने के बाद टीम इंडिया के गेंदबाजों की खबर शॉन मार्श ने जमकर ली। इस दौरान अपना डेब्यू मैच खेल रहे मोहम्मद सिराज के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। सिराज ने 10 ओवर गेंदबाजी करते हुुए 76 रन दिए। ये किसी भी भारतीय गेंदबाज द्वारा अपने डेब्यू मैच में दिए गए दूसरे सबसे ज्यादा रन हैं। इससे पहले 1975 में करसन घावरी ने अपने डेब्यू मैच में 83 रन दिए थे। घावरी ने इंग्लैंड में लॉर्ड्स के मैदान पर अपना डेब्यू किया था, लेकिन उन्होंने उस समय 11 ओवर फेंके थे।

बता दें ऑस्ट्रेलिया ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कुल 50 ओवर में 298 रन बनाकर भारत को जीत के लिए 299 रनों का लक्ष्य दिया है। कंगारूओं की ओर से शॉन मार्श ने जबरदस्त पारी खेली। उन्होंने 123 गेंदों में 131 रन बनाए। जबकि उनको स्लॉग ओवर्स में ग्लेन मैक्सवेल का अच्छा साथ मिला। उन्होंने 37 गेंदों में 48 रनों की पारी खेली। मैच में अंतिम समय पर भारतीय गेंदबाजों ने कुछ विकेट जल्दी निकालकर कंगारूओं को 300 रन बनाने से रोक दिया।

भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में केवल 45 रन खर्च किए और 4 विकेट लिए। बता दें कि 10 ओवरों के अंदर ही अपने दोनों ओपनर्स का विकेट गंवा दिया। उसके बाद उस्मान ख्वाजा और शॉन मार्श ने एक अच्छी साझेदारी करने की कोशिश की लेकिन वे 21 रनों के स्कोर पर रन आउट हो गए। शॉन मार्श का साथ देने आए पीटर हैंड्सकांब को भी रविंद्र जडेजा ने 20 रनों के स्कोर पर चलता कर दिया। उसके बाद मार्श ने मोर्चा संभालते हुए जबरदस्त शतक लगाया है। उन्होंने 108 गेंदों में ये शतक बनाया। ये उनके करियर का 7वां शतक था।
कुछ ऐसा रहा है रिकॉर्ड:
83 रन- करसन घावरी बनाम इंग्लैंड, लॉर्ड्स, 1975 (11 ओवर)
76 रन- मोहम्मद सिराज बनाम ऑस्ट्रेलिया, एडिलेड, 2019
75 रन- ए भंडारी बनाम पाक, ढाका, 2000
69 रन- पी मम्ब्रे वी इंग्लैंड, ओवल, 1996

Story first published: Tuesday, January 15, 2019, 13:47 [IST]
Other articles published on Jan 15, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+