For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

माही की नकल करते फेल हुए थे सरफराज, इस दिग्गज ने कहा- फिट रहने के लिए लें धोनी की मदद

Sarfaraz Ahmed trolled for copying MS Dhoni's action | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। अभी हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप कराने के बाद पाकिस्तान टी20 में भी पहला मैच हार गई। हार से परेशान पाकिस्तान की टीम हर संभव प्रयास कर रही है कि उन्हें एक जीत नसीब हो जाए। हालांकि पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद यूसुफ ने राष्ट्रीय टीम के कप्तान और विकेटकीपर सरफराज अहमद को अपनी फिटनेस और फार्म संबंधी मसलों से उबरने के लिये भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से परामर्श करने की सलाह दी है।

बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद को पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी की नकल करते हुए देखा गया था। लेकिन सरफराज खुद को आउट होने से नहीं बचा पाए थे।

यूसुफ ने कहा, 'मेरा मानना है कि सरफराज को अपनी फिटनेस और कौशल पर काम करने की जरूरत है। जब तक वह अच्छी फार्म में नहीं रहता तब तक वह टीम से भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद नहीं कर सकता है। धोनी ने लंबे समय तक भारत की तीनों प्रारूपों में अच्छी तरह से अगुवाई की और कप्तान ही नहीं बल्कि बल्लेबाज और विकेटकीपर के रूप में भी अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभायी। सरफराज उनसे काफी कुछ सीख सकता है।'

वेलिंगटन में सोमवार को खेले गए मैच के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिससे पाकिस्तान टीम के कप्तान सरफराज अहमद ट्विटर पर काफी ट्रोल किए गए थे।

मैच के दौरान खुद को स्टंप होने से बचाने के लिए सरफराज ने अपनी टांगों को पूरी तरह फैला दिया, फिर भी वह आउट हो गए। ऐसा ही कारनामा धोनी ने न्यूजीलैंड एक टी-20 मैच में किया था और अपना विकेट बचाने में सफल भी हुए थे।

Story first published: Wednesday, January 24, 2018, 10:16 [IST]
Other articles published on Jan 24, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+