For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मोहम्मद युसूफ ने इस भारतीय को बताया तीनों फाॅर्मेट का बेस्ट खिलाड़ी

नई दिल्ली। क्रिकेट के तीनो फाॅर्मेट का सबसे बेस्ट खिलाड़ी काैन है, इसपर आए दिन कई दिग्गज अपनी राय देते रहते हैं। आस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ भी इस बहस में अपना स्थान बनाते हैं तो वहीं भारतीय कप्तान विराट कोहली को कई दिग्गज महान मानते हैं। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद यूसुफ ने भी अपनी राय देते हुए बताया कि काैन खिलाड़ी तीनों फाॅर्मेट का सबसे बेस्ट खिलाड़ी है।

कोहली को बताया बेस्ट

कोहली को बताया बेस्ट

मोहम्मद यूसुफ ने अपने बयान में कहा, "आज के समय में, काफी अच्छे खिलाड़ी हैं. रोहित शर्मा, जो रूट, स्टीव स्मिथ, केन विलियमसन जैसे, लेकिन मेरा मानना हैं कि विराट कोहली सभी प्रारूपों में सर्वश्रेष्ठ हैं। जिस तरह से वह बल्लेबाजी करते हैं, जिस तरह से वह प्रत्येक पारी में दबाव को संभालते हैं। शतक बनाते है वह अविश्वसनीय है।"

ग्रेग चैपल बोले- धोनी दुनिया के बेस्ट फिनिशर हैं, उनके जैसा ताकतवर कोई नहीं देखा

बाबर की कोहली से तुलना ठीक नहीं

बाबर की कोहली से तुलना ठीक नहीं

यही नहीं, यूसुफ ने विराट कोहली और पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम के बीच होने वाली तुलना पर भी बात की। उन्होंने कहा, "इसमें कोई संदेह नहीं है कि बाबर आजम एक बहुत अच्छे बल्लेबाज है, लेकिन विराट कोहली से फिलहाल उनकी तुलना करना सही नहीं है, क्योंकि दोनों अपने-अपने क्षेत्र के ज़बर्दस्त खिलाड़ी हैं। कोहली इस समय नंबर एक हैं, वह एक महान खिलाड़ी हैं।"

ऐसा है कोहली का प्रदर्शन

ऐसा है कोहली का प्रदर्शन

बता दें कि कोहली वनडे क्रिकेट के वर्तमान समय में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। विराट कोहली क्रिकेट में अनगिनत रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके है। उन्होंने साल 2008 में श्रीलंका के खिलाफ अपने वनडे क्रिकेट करियर का डेब्यू किया था और तब से ही विराट कोहली ने इन 12 सालों में वनडे क्रिकेट में पीछे मुड़कर नहीं देखा है। अब तक अपने 248 वनडे अंतराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 59.3 की बेहतरीन औसत से 11867 रन बना चुके हैं, जिसमे वह 43 शतक व 58 अर्धशतक लगा चुके हैं। उनका टेस्ट क्रिकेट और टी-20 क्रिकेट में भी शानदार रिकॉर्ड है। उन्होंने अपने खेले 86 टेस्ट मैचों में 53.6 की औसत से 7240 रन बनाये हैं।

Story first published: Wednesday, May 13, 2020, 20:19 [IST]
Other articles published on May 13, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+