Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मोहम्मद अजहरुद्दीन की नई पारी शुरू, शानदार जीत के साथ हैदराबाद क्रिकेट संघ के अध्यक्ष बने

हैदराबाद: भारत के सबसे सफल कप्तानों में शुमार,मोहम्मद अजहरुद्दी की क्रिकेट में लंबे समय बाद एक नई पारी शुरू हो गई है। 56 वर्षीय इस पूर्व कलात्मक बल्लेबाज को हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया है। भारत के लिए 99 टेस्ट मैच खेलने वाले अजहर ने चुनावों में 147-73 के विशाल अंतर से जीत दर्ज की HCA अध्यक्ष चुन लिए गए।

टेस्ट मैचों में 45.03 की औसत से 6215 रन बनाने वाले अजहर का करियर शानदार लेकिन विवादपस्त रहा। देश के लिए 334 वनडे मैच भी खेलने वाले इस खिलाड़ी पर मैच फिक्सिंग के आरोप भी लगे और उन पर बाद में लाइफ बैन भी लगाया गया जो 2012 आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने अवैधानिक मानते हुए उसे हटा दिया था। अजहर ने वनडे में 36.92 की औसत से 9378 रन बनाए हैं।

अजहर ने पिछले सप्ताह अपना नामांकन दाखिल किया था। इस तरह से एक क्रिकेटर के बाद अब यह उनकी प्रशासन में एक नई पारी है। लंबे समय बाद अजहर क्रिकेट में एक सक्रिय भूमिका निभाएंगे। बता दें कि दो साल पहले भी मोहम्मद अजहरुद्दीन ने इसी पद के लिए अपना नामांकन भरा था जो निर्वाचन अधिकारी द्वारा रद्द कर दिया गया था क्योंकि तब वह बीसीसीआई द्वारा मैच फिक्सिंग में अपनी कथित संलिप्तता के लिए लगाए प्रतिबंध को हटाने का सबूत पेश नहीं कर पाए थे।

अजहर का जन्म हैदराबाद में ही हुआ था और उन्होंने 1984 में इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना पहला टेस्ट मैच 31 दिसंबर 1984 को इंग्लैंड के खिलाफ खेला। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज को उनकी बल्लेबाजी स्टाइल के कारण कलाइयों का जादूगर कहा जाता था। बाद में हैदराबाद के ही एक अन्य क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने उसी अंदाज में कलात्मक बल्लेबाजी के जौहर दिखाए थे और उनकी भी कलाइयों का जादूगर कहा गया।

एक कप्तान के तौर अजहर ने 47 टेस्ट मैचों में भारत कप्तानी की है। वह लंबे समय तक भारत के सबसे सफल कप्तानों में शुमार रहे और अब भी इस लिस्ट में वह 14 टेस्ट जीतकर चौथे स्थान पर हैं। कैरेबियाई दौरे पर मिली दो टेस्ट मैचों की जीत ने अब विराट कोहली (28) को इस मामले में नंबर एक पर ला दिया है। उनके बाद महेंद्र सिंह धोनी (27) और सौरव गांगुली (21 जीत) का नंबर आता है।

Story first published: Friday, September 27, 2019, 19:16 [IST]
Other articles published on Sep 27, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+