पुणे में मिली करारी हार के बाद बोले अजहरुद्दीन- टीम में करने चाहिए बड़े बदलाव

By Rahul Sankrityayan

नई दिल्ली। पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली करारी हार के बाद भारत को अपनी टीम में बदलाव करना चाहिए। ऐसा मानना है पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन का। समाचार एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) को दिए साक्षात्कार में अजहरद्दीन ने कहा है कि दूसरे टेस्ट मैच में भारत को अपने प्लेइंग इलेवन में बदलाव करना पड़ सकता है।

अजहरुद्दीन ने कहा कि बल्लेबाजी के चौपट होने के बाद टीम पीछे आ जाती है। मैं यह नहीं कह रहा कि सीरीज हमारे हाथ से निकल गई है लेकिन यह देखना जरूरी है कि आप कैसे विकेट पर खेलने के इच्छुक हैं। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि चिन्नास्वामी स्टेडियम में ऐसा टर्न नहीं दिखेगा, ऐसे में जयंत और इशांत को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।

अजहरुद्दीन ने कहा कि भारतीय टीम की बल्लेबाजी देखते हुए मुझे उम्मीद है कि वो एक और बल्लेबाज को खिलाएंगे, वो करुण नायर होंगे। इस बात की पूरी संभावना है कि वो जयंत की जगह लेंगे। उन्होंने साक्षात्कार में के दौरान कहा कि जिन विकेटों पर टीम खेल रही है वहां इशांत की बैक लेंथ की गेंदबाजी काम नहीं कर पाएगी, ऐसे में यह अच्छा होगा कि विराट, भुनेश्वर सरीखे स्विंग गेंदबाज को टीम में लाएं।

स्पिन के लिए फायदेमंद पिच पर भारतीय स्पिनरों के प्रदर्शन की आलोचना करते हुए अजहरुद्दीन ने कहा कि मुझे लगता है कि जब माइकल क्लार्क ने मुंबई में नौ रन देकर छह विकेट हासिल किए थे, तब भी ऐसा ही विकेट तैयार किया गया था। यह पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी पिच नहीं थी, लेकिन इस पिच पर स्पिनरों की गेंदबाजी मैं खुश नहीं , खास तौर से रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी से।

साक्षात्कार के दौरान पुणे टेस्ट में आस्ट्रेलिया को जीत दिलाने वाले स्पिन गेंदबाज स्टीव ओ कीफे की बड़ाई करते हुए अजहरुद्दीन ने कहा कि ओ कीफे ने दिखाया कि स्पिन पिच पर गेंजबाजी कैसे करते हैं।

ये भी पढ़ें: पुणे टेस्ट में हार के बाद भी आईसीसी रैंकिंग में अश्विन शीर्ष पर, कोहली दूसरे नंबर पर

Story first published: Monday, February 27, 2017, 13:38 [IST]
Other articles published on Feb 27, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+