Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

युवराज सिंह ने मैन आफ द मैच अवॉर्ड रेप पीडि़ता को समर्पित किया

बैंगलोर। भारतीय क्रिकेट टीम के मध्‍यक्रम के बल्‍लेबाज युवराज सिंह ने अपना मैन आफ द मैच अवार्ड दिल्‍ली में हुए गैंग रेप की पीडि़ता लड़की को समर्पित किया और साथ ही उसके जल्‍द ठीक होने की दुआ की। कल पुणे में भारत और इंग्‍लैंड की टीम के बीच खेले गये पहले टी20 मैच में भारत ने जीत दर्ज की। इस मैच में युवराज ने तीन विकेट लिए साथ ही 21 गेंदों में दो चौकों और तीन छक्‍कों की मदद से 38 रन भी बनाये। जिसके लिए युवराज को मैन आफ द मैच अवॉर्ड दिया गया।

युवराज ने इस अवार्ड को दिल्‍ली गैंग रेप का शिकार हुई लड़की को समर्पित किया। इसके पहले युवराज और टीम इंडिया के अन्‍य खिलाडि़यों ने इस घटना के प्रति ट्विटर पर गुस्‍सा जाहिर किया था। इस घटना ने पूरे देश को आहत किया है। जिससे माता पिता अपनी बेटियों के लिए और भी फिक्रमंद हो गये हैं।

इस घटना के खिलाफ आम जनता ने जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। इस रेप केस के आरोपियों में से पांच को गिरफ्तार किया जा चुका है। जिसमें से एक ने अपना गुनाह कु‍बूल कर लिया है।

देश भर में इस घटना से इतना आक्रोश है कि इसके लिए फास्‍ट ट्रैक कोर्ट बनाने की मांग की जा रही हैं। जिससे कि इन मामलों का निपटारा जल्‍द से जल्‍द किया जा सके और आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जा सके।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+