मैच फिक्सिंग के आरोपों को लेकर BCCI की एंटी करप्‍शन यूनिट के सामने पेश होंगे मोहम्मद शमी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी और उनकी बीवी हसीन जहां के बीच चल रहे विवाद में एक नया मोड़ आ सकता है। दरअसल पत्नी द्वारा लगाए गए मैच फिक्सिंग के आरोपों को लेकर क्रिकेटर मोहम्मद शमी की आज बीसीसीआई के सामने पेशी होगी।

दरअसल शमी की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रहीं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)की प्रशासकों की समिति (COA) ने बोर्ड की भ्रष्‍टाचार निरोधक विंग (एंटी करप्‍शन यूनिट) से शमी पर लगे रुपयों के कथित संदिग्‍ध लेनदेन के आरोप की जांच करने को कहा है। अब खबर है कि शमी आज (गुरुवार) 4 बजे एंटी करप्‍शन यूनिट के सामने पेश होंगे जहां उन्हें अपने ऊपर लगे आरोपों के जवाब देने हैं।

गौरतलब है कि शमी की पत्‍नी हसीन जहां ने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया था कि शमी दुबई गए थे और उन्‍होंने वहां संदिग्‍ध लेनदेन किए। COA ने शमी और उनकी पत्‍नी के बीच टेलीफोन पर हुई बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग को भी सुना है, जिसमें किसी मोहम्‍मद भाई के नाम का जिक्र है।

मोहम्‍मद भाई ने एक पाकिस्‍तानी महिला के जरिये तेज गेंदबाज को कथित तौर पर कुछ राशि भेजी थी। बता दें कि अगर शमी अपने ऊपर लगे कथित आरोपों को झूठा साबित नहीं कर पाए तो उनकी मुसीबतें और बढ़ सकती हैं। बीसीसीआई ने शमी का नाम कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से पहले ही हटा रखा है। ऐसे में एक भी आरोप साबित होता है तो फिर बीसीसीआई अगला एक्शन ले सकती है।

Story first published: Thursday, March 15, 2018, 14:26 [IST]
Other articles published on Mar 15, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+