INDvNZ: शमी ने 100वां ODI विकेट हासिल करते ही भारत के लिए बनाया जबरदस्त रिकॉर्ड
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने शानदार रिकॉर्ड बना दिया है। नेपियर के इस मैदान पर शमी ने जैसे ही कीवी सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल को बोल्ड किया तो वे अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में अपने 100 विकेट पूरे करने वाले गेंदबाज भी बन गए। शमी ने ना केवल 100 विकेट पूरे किए बल्कि वे भारत की ओर से सबसे तेजी से विकेट का शतक लगाने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं।
जी हां, शमी ने भारत की ओर से बतौर गेंदबाज सबसे तेजी के साथ अपने 100 अंतरराष्ट्रीय वनडे विकेट पूरे कर लिए हैं। शमी ने यह उपलब्धि केवल अपने 56वें मैच में पूरी की। इस तरह से शमी ने इरफान पठान का भारत के सबसे तेज वनडे 100 लेने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पठान ने यह उपलब्धि 59 मैचों में हासिल की थी। आपको बता दें कि दुनिया में सबसे तेजी के साथ 100 इंटरनेशनल वनडे विकेट लेने का रिकॉर्ड अफगानिस्तान के राशिद खान के नाम है जिन्होंने केवल 44 मैच खेलकर यह कारनामा किया था। इसके अलावा बाकी सभी गेंदबाजों ने इस उपलब्धि के लिए 50 से ज्यादा मैच खेले हैं।
राशिद खान के बाद लिस्ट में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज मिशेल स्टार्क शामिल हैं। उन्होंने 52 मैचों में विकेटों का शतक पूरा किया था। इस फेहरिस्त में तीसरा नाम पाकिस्तान के पूर्व ऑफ स्पिनर सकलैन मुश्ताक का है। उन्होंने 53 मैचों में 100 विकेट लिए थे। जबकि भारत की बात करें तो अब शमी और पठान के जहीर खान का नंबर आता है। बाए हाथ के इस तेज गेंदबाज ने 65 मैचों में 100 विकेट लिए थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
