नई दिल्ली। भारत के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्म्द शमी ने शुक्रवार को भारत-इंग्लैण्ड के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन कुछ ऐसा किया जिसे देखकर हर कोई चौंक गया।
दरअसल, इंग्लैण्ड की पहली पारी का तीसरा ओवर चल रहा था और इसी में मोहम्मद शमी के एक तेज गेंद पर अंग्रेजों के कप्तान एलिएस्टर कुक की गिल्लियां बिखर गईं।
गेंद इतनी तेज थी कि कुक इसे समझ ही नहीं और जब तक उसे संभाल पाते, तब तक वह बल्ले को छकाती हुई सीधा स्टंप्स में जा लगी।
गेंद इतनी तेज थी कि स्टंप के टूटकर दो हिस्से हो गए। क्रिकेट इतिहास में ऐसे मौके बहुत ही कम आते हैं जब ऐसे रोमांचक पल दर्शकों को देखने को मिलते हों।
यूं तो इससे पहले बल्ला टूटने जैसी खबरें हम देख चुके हैं। एक मैच के दौरान भारतीय क्रिकेटर लक्ष्मीपति बालाजी का बल्ला टूटना इसका एक उदाहरण है।
भारत और इंग्लैण्ड के बीच जारी दूसरे टेस्ट के पहले दिन गुरुवार को भी एक ऐसा ही कुछ अनूठा वाकया हुआ। दरअसल, पहले दिन एक कुत्ता मैदान में घुस आया था और उसने मैदान कर्मचारियों को खूब छकाया।
वह मैदान के बाहर जाने का नाम ही नहीं ले रहा था। लाइव मैच के दौरान यह नजारा देखने के बाद वह कुत्ता खिलाड़ियों के साथ ही दर्शकों के भी आकर्षण का केंद्र बना रहा।
इतना ही नहीं, कुत्ता घुसने की ही वजह से टी ब्रेक की नीयत टाइमिंग से पहले ही ब्रेक की घोषणा हो गई। ऐसा क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ कि कुत्ते की वजह से टी ब्रेक तय वक्त से पहले हुआ हो।
नीचे वीडियो में देखिए कि मोहम्म्द शमी ने कुक को कैसे किया आउट :