For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ऑस्ट्रेलियाई दौरे की तैयारी में जुटे शमी ने बताई रणजी में BCCI के 'नियम तोड़ने' की असली वजह

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भारतीय तेज गेंदबाज मो. शमी को लेकर एक अजीब नियम बनाया था। बीसीसीआइ ने मोहम्मद शमी को रणजी ट्रॉफी मैच में एक पारी में सिर्फ 15 ओवर फेंकने की इजाजत दी है। मोहम्मद शमी ने रणजी ट्रॉफी में बंगाल की तरफ से केरल के खिलाफ मैच में गेंदबाजी की है।

कोलकाता में खेले जाने वाले इस मैच में शमी को एक पारी में सिर्फ 15 ओवर ही गेंदबाजी करने की अनुमति मिली थी। लेकिन शमी ने यह नियम दरकिनार करते हुए ना एक पारी में ना केवल 26 ओवर गेंदबाजी की बल्कि 3 विकेट भी लिए। बीसीसीआई की बात को ना मानने के पीछे शमी ने कहा कि जितनी ज्यादा वो यहां गेंदबाजी करेंगे उतना ही उनको ऑस्ट्रेलिया में इसका फायदा मिलेगा।

शमी जानते हैं उनके लिए क्या सही है

शमी ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "मैं लंबे समय बाद घर में गेंदबाजी करकर काफी बेहतर महसूस कर रहा हूं। काफी समय बाद में अपनी टीम की ओर से खेला। मेरे लिए इस मैच में गेंदबाजी करना एक बहुत अच्छी तैयारी रही है।" शमी की नजरें अब 6 दिसंबर से शुरू हो रही 4 मैचों की टेस्ट सीरीज पर जमी है। यह सीरीज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसकी जमीन पर ही खेली जानी है।

इसलिए लिया था बीसीसीआई ने फैसला

बता दें कि बीसीसीआइ ने ये फैसला इसलिए लिया था ताकि शमी इस दौरान चोटिल न हो जाएं और वो ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए फिट रहें। उल्लेखनीय है कि शमी भारतीय टीम के मुख्य तेज गेंदबाज है और भारत के पिछले दोनों विदेशी दौरे पर उन्होंने अपनी भूमिका अच्छे से निभाई थी।

Story first published: Saturday, November 24, 2018, 14:59 [IST]
Other articles published on Nov 24, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+