For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

शमी ने BCCI के सामने कुबूली महिलाओं से अवैध संबंधों की बात: रिपोर्ट्स

Mohammed Shami confesses to having extra-marital affairs in front of BCCI | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी को भले ही बीसीसीआई ने कॉन्ट्रैक्ट सौंप दिया हो लेकिन उन पर लगे आरोपों में एक बड़ा खुलासा हुआ है। दरअशल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मोहम्मद शमी ने अपने ऊपर लगे औरतों से अवैध संबंधों के आरोपों को कबूल लिया है। पिछले हफ्ते बीसीसीआई की एंटी करप्शन यूनिट ने टीम इंडिया के गेंदबाज मोहम्मद शमी से पूछताछ की थी, जिसमें उनके द्वारा अपने अवैध संबंधों को कुबूल करने की बात कही जा रही है।

शमी ने बताई थी साजिश

शमी ने बताई थी साजिश

गौरतलब है कि एंटी करप्शन यूनिट के अधिकारियों ने शमी से तब तीन घंटे तक पूछताछ की थी और उनसे साउथ अफ्रीका दौरे और दुबई जाने व अलिश्बा नाम की पाकिस्तानी लड़की से मिलने को लेकर कई सवाल किए गए और मामले की पूरी जानकारी ली थी। हालांकि शमी पब्लिक में हमेशा कहते रहे हैं कि ये सारे आरोप उनके करियर को खत्म करने के लिए लगाए जा रहे हैं

पत्नी ने लगाए थे गभीर आरोप

पत्नी ने लगाए थे गभीर आरोप

बता दें कि शमी की पत्नी हसीन जहां ने आरोप लगाया था कि शमी ने पाकिस्तानी महिला अलिश्बा से इंग्लैंड में बसे व्यवसायी मोहम्मद भाई के कहने पर पैसे लिए थे और दुबई में उनके साथ मुलाकात की थी। जिसके बाद सीओए चीफ विनोद राय ने बीसीसीआई की एंटी करप्शन यूनिट के प्रमुख नीरज कुमार को मामले की जांच के लिए कहा था। इन सबके अलावा शमी की पत्नी ने एक फोन कॉल रिकॉर्डिंग भी सुनवाई थी जिसमें कथिततौर पर शमी अपनी 'बेवफाई' को स्वीकार कर रहे हैं और उन्होंने एक मोहम्मद भाई द्वारा भेजे गए पैसे लेने के लिए अलिश्बा से मुलाकात की।

तो इसलिए बहाना बना रहे हैं शमी

तो इसलिए बहाना बना रहे हैं शमी

डीएनए ने बीसीसीआई के अंदरूनी सूत्र के हवाले से लिखा है कि "एसीएसयू ने शमी के सभी बैंक खातों की डिटेल जांची और उन्हें कुछ भी 'संदिग्ध' नहीं लगा। लेकिन यह पता चला कि शमी केवल एक व्यापारी मोहम्मद भाई से 'वित्तीय लाभ' की कहानियों को बना रहा है ताकि वह किसी भी तरह से शादी के बाहर की अपनी महिला मित्रों के साथ समय व्यतीत कर सके।"

वापसी को तैयार शमी

वापसी को तैयार शमी

बता दें कि बीसीसीआई से क्लीन चिट मिलने के बाद शमी ने कहा, ‘मुझ पर बहुत ज्यादा दबाव था, लेकिन बीसीसीआई से क्लीनचिट मिलने के बाद मैं राहत महसूस कर रहा हूं। मैं अपने देश के प्रति अपनी वफादारी और प्रतिबद्धता पर सवाल किए जाने से दुखी था, लेकिन मेरा बीसीसीआई की जांच प्रक्रिया में पूरा भरोसा था। मैं मैदान में वापसी करने को लेकर उत्साहित हूं।'

Story first published: Saturday, March 24, 2018, 9:17 [IST]
Other articles published on Mar 24, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+