For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL से भी बाहर हो सकते हैं शमी, पत्नी ने जारी की ऑडिया क्लिप

नई दिल्ली। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पहले बीसीसीआई द्वारा कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर किए गए शमी को अब आईपीएल खेलने से भी झटका लग सकता है। पत्नी द्वारा घरेलू हिंसा के मामले में शमी पर केस दर्ज हो गया है। शमी की पत्नी ने पिछले कुछ समय में उन पर आरोपों की बौछार कर दी है। जिसके बाद शमी की पत्नी हसीन जहां ने इस तेज गेंदबाज पर घरेलू हिंसा और व्यभिचार का आरोप लगाकर पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है। पुलिस में माला दर्ज होने के बाद उनके आईपीएल खेलने पर भी खतरा मंडरा रहा है।

'डेयरडेविल्स बीसीसीआई से कानूनी सलाह का इंतजार कर रही है'

'डेयरडेविल्स बीसीसीआई से कानूनी सलाह का इंतजार कर रही है'

बता दें कि मोहम्मद शमी आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से खेलते हैं। बीसीसीआई पहले ही उनका केंद्रीय अनुबंध रोक चुका है, क्योंकि पुलिस घरेलू हिंसा के आरोपों की अपनी जांच जल्द शुरू कर सकती है। अब दिल्ली डेयरडेविल्स बीसीसीआई से कानूनी सलाह का इंतजार कर रही है कि उसे बंगाल के इस तेज गेंदबाज को शिविर में भाग लेने की अनुमति देनी चाहिए या नहीं। गौरतलब है कि दिल्ली का शिविर इस महीने के आखिर में शुरू होगा।

'बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारियों से बात कर रहे हैं'

'बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारियों से बात कर रहे हैं'

समाचार ऐजेंसी भाषा के मुताबिक फ्रैंचाइजी के एक अधिकारी ने कहा, ‘डेयरडेविल्स प्रबंधन इस मामले में एकतरफा फैसला नहीं कर सकता है। आईपीएल में खेलने वाले प्रत्येक खिलाड़ी का अनुबंध तीन स्तर पर होता है, जिसमें बीसीसीआई, फ्रैंचाइजी और खिलाड़ी शामिल होता है। हम इस संवेदनशील स्थिति से अवगत हैं और बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारियों से बात कर रहे हैं।'

हसीन जहां ने जारी किया ऑडिया टेप

हसीन जहां ने जारी किया ऑडिया टेप

आपको बता दें कि क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने शुक्रवार को मीडिया के सामने एक ऑडियो टेप जारी किया। हसीन जहां ने दावा किया है कि इस ऑडियो टेप में मोहम्मद शमी की आवाज है। इस ऑडियो टेप में मोहम्मद शमी कथित तौर से अपनी बीवी हसीन जहां से बात करते हुए दुबई जाकर पाकिस्तानी लड़की अलिश्बा से मिलने की बात कबूलते हुए सुनाई दे रहे हैं। हालांकि अभी तक इस ऑडियो टेप की सत्यता नहीं साामने आ पाई है।

शमी ने कहा- मैंने उस लड़की के साथ कुछ गलत नहीं किया

शमी ने कहा- मैंने उस लड़की के साथ कुछ गलत नहीं किया

इस ऑडियो टेप में जब हसनी जहां पाकिस्तानी लड़की अलिश्बा से उनके संबंधों के बारे में पूछती हैं तो कथित तौर पर शमी कहते हैं कि उनकी अलिश्बा के साथ कोई भी गलत कार्य नहीं किया है। शमी आगे कहते हैं कि वो अलिश्बा से इसलिए मिले थे क्योंकि मोहम्मद भाई ने अलिश्बा के जरिए पैसे भिजवाए थे जिसे वो लेने गया था।

Story first published: Saturday, March 10, 2018, 9:40 [IST]
Other articles published on Mar 10, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+