For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

शहीद जवानों के परिवार की मदद के लिए आगे आए मोहम्मद शमी, किया बड़ा ऐलान

पुलवामा हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों के शहीद होने के बाद पूरे देश में शोक की लहर है। जिन मां-बाप ने अपने जीवन का सहारा खोया है, उनको सहारा देने के लिए पूरा देश उनके साथ खड़ा है।

नई दिल्ली: पुलवामा हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों के शहीद होने के बाद पूरे देश में शोक की लहर है। जिन मां-बाप ने अपने जीवन का सहारा खोया है, उनको सहारा देने के लिए पूरा देश उनके साथ खड़ा है। देश के कई सेलिब्रिटीज बहादुर जवानों के परिवारों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने भी शहीद जवानों के परिवारवालों के लिए 5 लाख रुपए देने का एलान किया है।

जवानों की शहादत को सलाम करते हुए शमी ने कहा, ''जब हम अपने देश के लिए खेल रहे होते हैं, तो ये बहादुर जवान सीमा पर हमारी रक्षा के लिए खड़े होते हैं। हम जवानों के परिवार के साथ खड़े हैं. जब भी जरूरत होगी हम जवानों के मदद के लिए आगे आएंगे।'' इनसे पहले पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और ओपनर शिखर धवन भी शहीद के परिवारों की आर्थिक मदद के लिए आगे आए हैं।

सहवाग ने उनके बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्चा उठाने का ऐलान किया है। सहवाग ने ट्वीट करते कहा था, '' 'हम जो कुछ भी कर सकते हैं वो काफी नहीं होगा। ये काफी छोटी चीज है लेकिन मैं बहादुर जवानों के सभी बच्चों की पढ़ाई का पूरा ख्याल रखने की जिम्मेदारी लेता हूं। सभी बच्चों की पढ़ाई का ख्याल झज्जर स्थित मेरे सहवाग इंटरनेशनल स्कूल में रखा जाएगा जो झज्जर में है। सौभाग्य होगा।' वहीं धवन ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए सबसे अपील की कि वह शहीदों के परिवारों के लिए जितनी मदद कर सकेंगे उतनी करेंगे। लेकिन इसके लिए आप सभी आएं।

Story first published: Monday, February 18, 2019, 16:07 [IST]
Other articles published on Feb 18, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+