बेटे अर्जुन की शानदार पारी से खुश सचिन ने फेसबुक पर शेयर की तस्वीर
मुंबई। इन दिनों मायानगरी मुंबई में स्मैश मास्टर टूर्नामेंट चल रहा है जिसमें इन दिनों गॉड ऑफ इंडियन क्रिकेट मिस्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर कमाल कर रहे हैं। इस स्मैश मास्टर टूर्नामेंट में अर्जुन ने अपने स्कूल की ओर से पार्टिसिपेट किया। जिसमें एक गेम में अर्जुन ने 42 गेंदों पर 118 रनों की पारी खेली। इसी शानदार पारी की फोटो अर्जुन के पापा सचिन ने फेसबुक पर शेयर की है।
सचिन ने फोटो के नीचे लिखा है कि 'स्मैश में 42 गेंदों पर 118 रनों की पारी खेलते हुए अर्जुन'।
मालूम हो कि सचिन तेंदुलकर ही गेमिंग सेंटर स्मैश के ब्रांड एंबेसडर हैं औऱ वो ही विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करेंगे। इस स्पेशल तरह के टूर्नामेंट में 102 स्कूलों ने हिस्सा लिया है जिसमें अर्जुन का स्कूल भी शामिल है और अपने मैच के दौरान अर्जुन ने इतनी शानादर पारी खेली है।
छात्रों को फेल कर देते हैं, तो सचिन तेंदुलकर को क्यों नहीं?
मालूम हो कि स्मैश क्रिकेट एक नये तरह का गेम है जिसमें बल्लेबाज को स्क्रीन पर देखते हुए बल्लेबाजी करनी होती है। सामान्य क्रिकेट की अपेक्षा यह थोड़ा सा टिपिकल गेम है। वैसे सचिन ने अपने संन्यास के वक्त यही कहा था कि अब वो अपना सारा समय अपने परिवार को देंगे। इसलिए अक्सर उन्हें अपने बेटे अर्जुन के साथ नेट पर प्रैक्टिस करते देखा जाता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
