For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

हरभजन सिंह और मोहम्मद शमी ने दी इमरान को नसीहत, UNGC में दिया था विवादित भाषण

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया कश्मीर मामले पर जारी तनाव के बीच पाक प्रधानमंत्री इमरान खान ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के भाषण में भारत को आने वाले समय में संभावित परमाणु हमले की ओर संकेत किए है। इमरान की इस हरकत पर भारतीय आम-जनों के साथ चर्चित हस्तियों के बीच भी काफी गुस्सा बरकरार है। इस माहौल में भारत के दो क्रिकेटरों मोहम्मद शमी और हरभजन सिंह ने इमरान खान को नसीहत देते हुए उनकी क्लास लगाई है।

टीम इंडिया के प्रमुख पेसर मोहम्मद शमी ने अपनी आधिकारिक ट्विटर हैंडल से 2 अक्टूबर के दिन महात्मा गांधी का जिक्र करते हुए इमरान को नसीहत दी- "महात्मा गांधी ने अपना जीवन प्रेम, सद्भाव और शांति के संदेश को फैलाने में बिताया है। संयुक्त राष्ट्र के मंच से इमरान खान ने खतरे और घृणा की बात की। पाकिस्तान को एक ऐसे नेता की जरूरत है जो नौकरियों और आर्थिक विकास की बात करे, न कि आतंकवाद और युद्ध की।"

वहीं, हरभजन सिंह ने भी इमरान की क्लास लगाते हुए ट्वीट किया और कहा- UNGA भाषण में भारत के लिए संभावित परमाणु युद्ध के लिए संकेत थे। एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में, इमरान खान के शब्द 'रक्तस्नान','अंत तक लड़ने' केवल दो राष्ट्रों के बीच नफरत बढ़ाएंगे। एक साथी खिलाड़ी के रूप में, मैं उनसे शांति को बढ़ावा देने की उम्मीद करता हूं।"

बता दें कि अपने UNGA भाषण के दौरान, इमरान खान ने कहा था, "यदि दोनों देशों के बीच एक पारंपरिक युद्ध शुरू होता है, तो कुछ भी हो सकता है। एक देश जो अपने पड़ोसी मुल्क से सात गुना छोटा है वह क्या करेगा - या तो आत्मसमर्पण करें या अपनी स्वतंत्रता के लिए लड़े। मेरा विश्वास है कि हम लड़ेंगे और जब परमाणु-हथियार संपन्न देश अंत तक लड़ता है, तो यह सीमाओं से भी बहुत दूर चला जाता है। यह एक खतरा नहीं है, लेकिन इस बात की चिंता करें कि हम कहां जा रहे हैं। यदि कुछ गलत हो जाता है, तो आप आशा तो सर्वश्रेष्ठ के लिए करते हैं लेकिन हो सबसे बुरा जाता है।'

Story first published: Thursday, October 3, 2019, 13:53 [IST]
Other articles published on Oct 3, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+