पर्थ टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी को तहस-नहस करते हुए मोहम्मद शमी ने बनाए कई रिकार्ड्स
नई दिल्ली। भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर कमेंटेटर्स द्वारा डीजल इंजन की संज्ञा दी गई थी। डीजल इंजन यानी की एक ऐसा गेंदबाज जो गर्म होने में समय लेता है और जब गर्म हो जाता है तो फिर दौड़ता ही रहता है। शमी की कुछ ऐसी ही गर्माहट पर्थ टेस्ट के चौथे दिन लंच के बाद देखने को मिली। शमी ने लंच के बाद, एक के बाद एक कंगारू बल्लेबाज को छकाते हुए ऐसी गेंदबाजी करी कि एक समय 300 के स्कोर की ओर बढ़ रही कंगारू टीम 243 रन पर सिमट गई।
|
करियर की बेस्ट बॉलिंग
शमी ने इस पारी में 56 रन देकर 6 विकेट लिए। ये उनके करियर के बेस्ट आंकड़े हैं। शमी ने मिनटों में ही ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी को तहस-नहस करके दिखाया कि वह अपनी पूरी क्षमता में क्या कमाल दिखा सकते हैं। उन्होंने चुटकियों में ही उस्मान ख्वाजा, टिम पेन और ऐरान फिंच को चलता कर दिया था। वहीं, निचले क्रम पर अपने जुझारूपन के लिए मशहूर नाथन लियोन को भी उन्होंने चलता कर भारत को मैच में पूरी तरह वापस ला दिया था।

एक साल में सबसे ज्यादा विकेट वाले गेंदबाज
इस बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर शमी ने एक रिकॉर्ड भी बना दिया है। शमी एक कैलेंडर वर्ष में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बन गए हैं। इस साल खेल गए 11 टेस्ट मैचों में शमी ने 44 विकेट निकाले। इन 11 मैचों में 10 टेस्ट विदेशी धरती पर खेले गए। इतना ही नहीं, शमी एक कैलेंडर वर्ष में विदेशी जमीन पर खेले गए मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाजों के मामले में भी टॉप पर हैं। उन्होंने इस साल तीन टेस्ट दक्षिण अफ्रीका में, पांच इंग्लैंड में और ऑस्ट्रेलिया में अब तक दो टेस्ट खेले हैं।

शमी के अन्य रिकॉर्ड्स
इनके साथ ही शमी ने अपने करियर की बेस्ट गेंदबाजी का रिकॉर्ड तो बनाया ही है। वे अपने करियर में अब तक चार बार पारी में पांच विकेट लेने की उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। ये शमी का 37वां टेस्ट मैच है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इससे पहले पांच विकेट 112 देकर लिए थे। ये मैच जनवरी 2015 में सिडनी में खेला गया था। शमी ने अपने करियर के शुरूआती 8 टेस्ट मैचों में 31 विकेट हासिल किए थे और इसके साथ ही वे 8 मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाजों की सूची में चौथे नंबर पर आ गए थे। शुरूआती 8 टेस्टों में उनसे आगे केवल जसप्रीत बुमराह (39), वेंकटेश प्रसाद (37) और श्रीसंथ (37) हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
