
बनाया यह रिकाॅर्ड
शमी आईसीसी विश्व कप में हैट्रिक लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले चेतन शर्मा ने 1987 के विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ हैट्रिक ली थी। वहीं विश्व कप में हैट्रिक लेने वाले शमी दुनिया के 10वें गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले चेतन शर्मा (1987), सकलेन मुश्ताक (1999), चमिंडा वास (2003), ब्रेट ली (2003), लसिथ मलिंगा (2007), केमार रोच (2011), लसिथ मलिंगा (2011) , स्टीव फिन (2015) और जेपी डुमिनी (2015)यह कमाल कर चुके हैं।

ऐसे की हैट्रिक पूरी
शमी ने मैच के आखिरी ओवर में हैट्रिक ली जब अफगानिस्तान को जीत के लिए 16 रन चाहिए थे। उनके सामने मोहम्मद नबी थे जो फाॅर्म में थे। शमी के आखिरी ओवर की पहली गेंद पर नबी ने चौका जड़ डाला। अगली गेंद पर कोई रन नहीं लिया और तीसरी गेंद पर हार्दिक पंड्या को कैच दे बैठे। इसके बाद अगली 2 गेंदों पर आफताब आलम (0) और मुजीब उर रहमान (0) को आउट करके शमी ने अपनी हैट्रिक पूरी कर ली।

भुवी की जगह मिला था शमी को माैका
शमी को तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की जगह माैका मिला था जो चोटिल होकर बाहर हो गए थे। शमी ने अपने पहले मैच में ही साबित कर दिया उनकी रफ्तार के आगे अभी भी बल्लेबाज फीके पड़ते हैं। शमी अपनी स्विंग से बल्लेबाजों को परेशान करते दिखे। उन्होंने 9.5 ओवर में 40 रन देते हुए 4 विकेट निकाले। इसमें एक ओर मिडेन भी रहा।


Click it and Unblock the Notifications
