नई दिल्ली। सोशल मीडया पर इन दिनों भारतीय कप्तान विराट कोहली का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल इस वीडियो में कोहली डांस करते नजर आ रहे हैं। जी हां, ये डांस किसी और के साथ नहीं बल्कि भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की प्यारी बेटी आरिया के साथ डांस कर रहे हैं। ये वीडियो खुद मोहम्मद शमी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर डाला है जिसे देखकर किसी भी क्रिकेट फैन के चेहरे पर मुस्कुराहट आ जाएगी।
आपको बता दें कि ये वीडियो उस समय का है जब टीम इंडिया ने टेस्ट सीरीज में श्रीलंका का 3-0 से क्लीन स्वीप किया था। टीम इंडिया की जीत के बाद रात में पार्टी हुई थी और उसी पार्टी में कप्तान विराट कोहली शमी की बेटी के साथ डांस करते हुए दिखे।
Aairah dance with virat after 3-0 victory 👌👌 @ICC @BCCI @imVkohli @HTSportsNews pic.twitter.com/m1Zg7x94l4
— Mohammed Shami (@MdShami11) August 28, 2017
आपको बता दें कि मोहम्मद शमी ने श्रीलंका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में में 10 विकेट अपने नाम किए थे। हालांकि उन्हें वनडे सीरीज से आराम दिया गया है जिसके बाद शमी वापस भारत लौट आए हैं।