
'तीन बार आत्महत्या करने पर विचार किया'
"उस अवधि में मेरे जीवन में व्यक्तिगत संकट भी था। आप विश्वास नहीं करेंगे लेकिन मैंने उस अवधि के दौरान तीन बार आत्महत्या करने पर विचार किया," शमी ने एक इंस्टाग्राम लाइव सत्र के दौरान अपने टीम इंडिया के साथी रोहित शर्मा को बताया।
'T20I में भी लगा सकता था दोहरा शतक': रोहित शर्मा ने बताया कौन सा था वो मैच
"मेरे परिवार के सदस्य चिंतित थे कि मैं कुछ ऐसा कर सकता हूं। मैं उस समय क्रिकेट के बारे में बात करने में सक्षम नहीं था।"

'मेरे 2-3 दोस्त 24 घंटे मेरे साथ रहते थे'
शमी ने कहा कि उनका परिवार उनके साथ चट्टान की तरह खड़ा था और उस समर्थन से उन्हें अपने पैरों पर वापस आने में मदद मिली।
"तब मेरे परिवार ने समझाया कि हर समस्या का एक हल होता है चाहे वह कितनी भी बड़ी समस्या क्यों न हो। मेरे भाई ने मेरा बहुत समर्थन किया। मेरे 2-3 दोस्त 24 घंटे मेरे साथ रहते थे।"
मेरे माता-पिता ने मुझे ठीक होने के लिए क्रिकेट पर ध्यान देने के लिए कहा। उस चरण से और किसी और चीज के बारे में नहीं सोचना चाहिए। मैंने तब प्रशिक्षण शुरू किया और देहरादून में एक अकादमी में खूब पसीना बहाया, "शमी ने कहा।

लॉकडाउन में काम रही है देसी लाइफस्टाइल-
लाॅकडाउन के समय शमी देसी जुगाड़ लगाकर खुद को फिट रख रहे हैं। वे गांव में अपने फार्महाउस में है जहां शमी ने फिटनेस कायम रखने के लिए खेतों में नंगे पांव दाैड़ की प्रैक्टिस भी की है। उन्होंने इसका वीडियो ट्विटर पर भी शेयर किया। शमी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'तनाव में मत रहो. अपना बेस्ट देने की कोशिश करो।' शमी ने इस पोस्ट के साथ टीम इंडिया को टैग किया है। मोहम्मद शमी के इस पोस्ट पर लोगों ने उनकी तारीफ की और कहा कि ऐसे ही हार्ड वर्क करते रहो।


Click it and Unblock the Notifications
