नयी दिल्ली। भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शामी एशिया कप से बाहर हो गए। माना जा रहा है कि एशिया कप टूर्नामेंट के बाद होने वाले आईसीसी विश्व टी20 में भी शामी नहीं खेल पाएंगे। मोहम्मद शामी की जगह पर चयन समिति ने तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को टीम में जगह दी है।
पिछले साल विश्व कप के बाद शमी चोट की वजह से वो लंबे वक्त से क्रिकेट से दूर हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भी उनका चयन हुआ ता, लेकिन मांसपेशियों में खिंचाव के कारण वह दौरे से बाहर हो गए। बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि मोहम्मद शमी एशिया कप 2016 से बाहर हो गए हैं।
आपको बता दें चयन समिति के अध्यक्ष संदीप पाटिल ने भरोसा जताया था कि शमी ने गेंदबाजी शुरू कर दी है और वो एशिया कप तक फिट हो जाएंगे, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। आपको बता दें कि शामी के बाएं पैर की मांसपेशियों में चोट लगी है।