For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

खुद को फिट रखने के लिए खेतों में नगें पैर दाैड़े मोहम्मद शमी, शेयर किया वीडियो

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के कारण सभी खेल टूर्नामेंट भी ठप पड़ गए हैं। सभी खिलाड़ी घर बैठकर समय बीता रहे हैं। वैसे तो क्रिकेटरों को फिट रखने के लिए ग्राउंड्स या जिम का सहारा लेना पड़ता है लेकिन लाॅकडाउन के समय खिलाड़ी देसी जुगाड़ लगाकर खुद को फिट रख रहे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेदंबाज मोहम्मद शमी ने फिटनेस कायम रखने के लिए खेतों में नंगे पांव दाैड़ लगाई। उन्होंने इसका वीडियो ट्विटर पर भी शेयर किया।

29 साल के शमी वीडियो में खेत के किनारे-किनारे दौड़ते नजर आ रहे हैं। खास बात यह कि वे नंगे पैर दौड़ रहे हैं। इतना ही नहीं, वे जहां दौड़ रहे हैं, वहां जुताई हो चुकी है। इसलिए जब वे दौड़ रहे हैं तो उनके पैर मिट्टी में धंस रहे हैं लेकिन बावजूद इसके शमी तेज रफ्तार में दाैड़ करते दिखे। शमी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'तनाव में मत रहो. अपना बेस्ट देने की कोशिश करो।' शमी ने इस पोस्ट के साथ टीम इंडिया को टैग किया है। मोहम्मद शमी के इस पोस्ट पर लोगों ने उनकी तारीफ की और कहा कि ऐसे ही हार्ड वर्क करते रहो।

बता दें कि हाल ही में युजवेंद्र चहल के साथ लाइव बातचीत में शमी ने कहा था कि उनके घर से गुजरने वाले मजदूरों की मदद करते हुए उन लोगों के लिए खाने का इंतजाम भी कर रहे हैं। हाल ही में क्रिकेटर मनोज तिवारी के साथ बात करने के क्रम में शमी ने कहा था कि केकेआर की टीम में रहकर वसीम अकरम के साथ समय बिताना उनके करियर के लिए कारगर साबित हुआ। अकरम की वजह से वो रिवर्स स्विंग में महारथ हासिल करने में सफल रहे थे। वहीं, शमी ने अपनी सफलता के पीछे जहीर खान के सपोर्ट की भी बात कही थी

शमी ने अपने करियर में अबतक अब तक 49 टेस्ट मैचों में 180 विकेट, 77 वनडे में 144 विकेट और 11 टी20 मैच खेलकर 12 विकेट लेने में सफल रहे हैं।

Story first published: Saturday, April 25, 2020, 15:07 [IST]
Other articles published on Apr 25, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+