'सेव गाजा' का रिस्ट बैंड पहनने पर मोइन अली हुए बैन
मोइन अली इंग्लैंड के ऑलराउंडर हैं और इस समय साउथम्पटन में भारत और इंग्लैंड के बीच जारी तीसरे टेस्ट मैच में खेल रहे हैं।
मोइन अली ने 'सेव गाजा' के अलावा 'फ्री फिलीस्तीन' का रिस्ट बैंड भी पहना है।
हालांकि इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने उन्हें यह बैंड पहनने के लिए मंजूरी दे दी थी। बोर्ड का कहना था कि यह सिर्फ मानवीय भावना से जुड़ा संदेश था। उसके पीछे कोई राजनीतिक मकसद नहीं था।
वहीं आईसीसी ने मंगलवार की सुबह बयान जारी किया कि आईसीसी उपकरण और वस्त्र नियमों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान राजनीतिक, धार्मिक या नस्ली गतिविधियों से जुड़े संदेशों के प्रदर्शन की अनुमति नहीं देती।
मैच रैफरी ने मोइन अली से कहा कि वह क्रिकेट मैदान से बाहर अपने विचारों और भावनाओं को व्यक्त करने के लिए स्वतंत्र हैं। लेकिन खेल के मैदान पर इस तरह के रिस्टबैंड पहनने की मंजूरी नहीं दी जा सकती है।
साथ ही चेतावनी दी कि अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान यह बैंड नहीं पहनें।
हालांकि, इंग्लैंड टीम के खिलाड़ी टेस्ट मैच के तीसरे दिन प्रथम विश्व युद्ध के 100 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में हीरोज चैरिटी लोगो वाला शर्ट पहने हुए हैं। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने ट्विटर पर प्रथम विश्व युद्ध में शहीद भारत और इंग्लैंड के सैनिकों के सम्मान में मौन धारण किए हुए इंग्लैंड टीम की तस्वीर पोस्ट की।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
