पत्नी के आरोपों पर शमी ने दी सफाई, कहा, 'हो रही है मेरा करियर खराब करने की कोशिश'
नई दिल्ली। पत्नी द्वारा लगाए गए अवैध संबंध रखने के आरोपों पर क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने सफाई दी है। शमी ने कहा है कि उनके खिलाफ साजिश हो रही है। अपने फेसबुक पोस्ट पर शमी ने लिखा कि ये उनके खेल को खराब करने की कोशिश हो रही है।
गौरतलब है कि इंडियन क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने अपनी पति पर कई महिलाओं के साथ अवैध संबंध होने के गंभीर आरोप लगाए हैं। हसीन जहां ने सोशल मीडिया पर इसके सबूत भी दिए हैं। हसीन के मुताबिक मोहम्मद शमी के कई विदेशी महिलाओं के साथ भी अवैध संबंध हैं। उन्हें सबूत के तौर पर कई फेसबुक मैसेंजर और वॉट्सऐप पर कुछ स्क्रीन शॉट्स शेयर किए हैं।

ये कोई बहुत बड़ी हमारे खिलाफ साजिश है
हालांकि शमी ने इस मुद्दे पर सफाई देते हुए कहा है कि, "हाय, मै मोहम्मद शमी। ये जितनी भी खबरें हमारी पर्सनल लाइफ के बारे में चल रही हैं ये सब सरासर झूठ हैं। ये कोई बहुत बड़ी हमारे खिलाफ साजिश है और ये मुझे बदनाम करने और मेरा गेम खराब करने की कोशिश की जा रही है।"

लड़कियों से जिस्मानी रिश्ते होने के आरोप
वहीं इससे पहले हसीन जहां ने दावा किया है कि उनके पास उनके पति के खिलाफ कई ऐसे सबूत हैं जिससे ये बात साबित होती है कि उनके पति के एक्सट्रा मैरीटल अफेयर की बात साबित होती है। शमी की पत्नी ने शमी के कई लड़कियों से जिस्मानी रिश्ते होने के आरोप लगाए हैं। हसीन जहां ने आरोप लगाया कि साउथ अफ्रीका दौरे से वापस लौटने के बाद शमी ने उनसे मारपीट की थी।

इन सबूतों में शमी के मोबाइल से लड़कियों के साथ की गई चैट के स्क्रिन शॉट्स हैं
हसीन जहां के इन आरोपों के बाद मोहम्म्द शमी और उनके परिवार की ओर से कोई टिप्पणी नहीं आई हैं। हसीन जहां के पति क्रिकेटर मोहम्मद शमी शमी के खिलाफ पेश किए हैं, इन सबूतों में शमी के मोबाइल से लड़कियों के साथ की गई चैट के स्क्रिन शॉट्स हैं। जिनमें अश्लील बातें की गईं हैं। साथ ही शमी की गर्लफ्रेंड बताते हुए कुछ विदेशी महिलाओं की फोटो भी शेयर की गई हैं। हालांकि ये फेसबुक पोस्ट अब हटा दी गई हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
