Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

तेंदुलकर से धमाकेदार वापसी की उम्मीद

नई दिल्ली, 22 नवंबरः आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के दौरान रनों के एवरेस्ट पर पहुंचने वाले भारतीय रन मशीन सचिन तेंदुलकर तीन मैचों के विश्राम के बाद इंग्लैंड के खिलाफ 23 नवंबर को चौथे एकदिवसीय मैच में एक बार फिर बेंगलूर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में धमाकेदार वापसी की आस के साथ उतरेंगे।

आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैचों की श्रृंखला में वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा का रिकार्ड तोड़ने के बाद टेस्ट क्रिकेट में 12,000 रन बनाने वेला पहले बल्लेबाज बने तेंदुलकर को चिन्नास्वामी स्टेडियम काफी रास आता है।

सचिन ने यहां आठ मैचों में एक शतक और दो अर्धशतक की मदद से सर्वाधिक 365 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 45.62 रन प्रति पारी का रहा और वह सात मैचों की श्रृंखला में पहले ही 0 . 3 से पिछड़ रहे इंग्लैंड की परेशानी और बढ़ा सकते हैं।

तेंदुलकर के अलावा यह मैदान भारतीय टीम के लिए भी काफी लकी रहा है। टीम ने यहां खेले गए 14 मैचों में से नौ में जीत हासिल की है जबकि चार में उसे हार का मुंह देखना पड़ा और आस्ट्रेलिया के खिलाफ एक मैच बेनतीजा समाप्त हुआ।

इंग्लैंड अगर लगातार चौथा मैच हार जाता है तो वह एकदिवसीय श्रृंखला भी गंवा देगा लेकिन करो या मरो के मुकाबले से पहले मेहमान के हौसले यह जानकर बुलंद होंगे कि उसने यहां खेले दोनों मैचों में मेजबान टीम को घुटने टेकने पर मजबूर किया है।

हालांकि राजकोट की तरह ही इस मैदान से भी इंग्लैंड का कोई खिलाड़ी वाकिफ नहीं है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+